फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student's body found hanging from a noose inside his room in Dhummanganj, family members fear something

Prayagraj : धूमनगंज में छात्र की कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Sun, 05 Oct 2025 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक छात्र का घर के अंदर फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना के समय वह घर पर अकेले था। मां व दो बहनें रिश्तेदारी में गई हुई थीं, जबकि पिता काम पर गए हुए थे।

विज्ञापन
Student's body found hanging from a noose inside his room in Dhummanganj, family members fear something
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक छात्र का घर के अंदर फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना के समय वह घर पर अकेले था। मां व दो बहनें रिश्तेदारी में गई हुई थीं, जबकि पिता काम पर गए हुए थे। पिता ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिली है।

विज्ञापन

 

ट्रांसपोर्ट नगर निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्रा आरटीओ कार्यालय में प्राइवेट काम करते हैं। शिखर मिश्रा (19) उनके दो बेटियों के बीच में इकलौता बेटा था। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उनका बेटा दिल्ली अपने दोस्त के पास घूमने के लिए गया था। वहां से शनिवार सुबह लौटा तो घर न आकर चकिया निवासी एक दोस्त के घर चला गया।

विज्ञापन


सुबह कई बार फोन लगाने पर बेटे के दोस्त ने फोन उठाया और कहा शिखर बाहर से पिज्जा खा लिया गया था, जिसकी वजह से उसे फूड प्वाइजनिंग हो गई है। इस पर ज्ञान प्रकाश तुरंत वहां पहुंचे और बेटे को अपने साथ घर लेकर आए। बेटे से बोले खाना बाहर से ला दे रहा हूं खा लो। इस उसने खुद खाना बनाने की बात कही। फिर पिता आरटीओ कार्यालय चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घूमने की बात कहकर निकला था

पिता ने बताया करीब दो बजे शिखर ने उनके पास फोन कर कहा, आपके लिए खाना रख दिया हूं। आकर खाना खाने के बाद अपनी बीपी की दवा खा लीजिएगा, मैं आरटीओ कार्यालय के पीछे स्थित पुराने घर जा रहा हूं। शाम जब पिता घर लौटे तो शिखर के पास कई बार फोन किए, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। वह पुराने घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाए लेकिन जवाब नहीं आया। खिड़की से अंदर देखे तो उनके होश गए। शिखर घर के अंदर फंदे से लटा था। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया। वहीं पिता ने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगा रहा है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिली है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी।

किराये के मकान में रहते थे

पिता ने बताया कि जिस जगह उनका घर है वहां जल जमाव हो गया है। इसलिए बरसात के मौसम में वह लोग घर से 300 मीटर दूर स्थित किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। वहीं घटना से करीब तीन दिन पहले से मां दोनों बेटियों के साथ एक रिश्तेदारी में गई हुई थी। बेटे के मौत की सूचना मिलते मां व बेटियों के बीच चीखपुकार मच गई। रविवार को दोपहर के समय माता-पिता दोनों बेटियों समेत अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मां व दोनों बहनें शिखर को याद कर एक दूसरे के गले से लिपटकर बिलख रही थीं। वहीं साथ में बैठी महिला बेटियों कहते हुए सांत्वना दे रही थी कि अब तुम्हीं दोनों बेटा व बेटी हो। घर का चिराग तो बुझ गया। यह कहते हुए सभी फफक पड़े। वहीं शाम को पीएम के बाद छात्र का शव निकलते ही मां समेत दोनों बहने शव से लिपटकर बिलखने लगीं। किसी तरह साथी परिजनों ने उन्हें समझा बुझाकर शव से अलग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed