फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student responsibility not Run

जिम्मेदारी से न भागें छात्र

Tue, 30 Jun 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Student responsibility not Run
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, अच्छे व्यवहार, दक्षता और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक तथा छात्र को हर जगह उपलब्ध होना चाहिए। किसी काम के लिए ना नहीं कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा खुद के साथ देश के विकास के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। विद्यार्थियों को इस तरह के आयोजन से काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन


लक्ष्य- 2015 में प्रख्यात काउंसलर जतिन चावला ने विद्यार्थियों को नए तथा रोजगार वाले कोर्सेज की जानकारी देने के साथ जीवन में सफलता के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्नातक के परंपरागत विषयों में दाखिला के साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की भी पढ़ाई करनी चाहिए। इससे रोजगार के अवसर के साथ सफलता के चांस भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समाज, आसपास की घटनाओं के प्रति जागरूक होना चाहिए। इसके बिना किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ा जा सकता। खुद को अपडेट रखने के लिए परंपरागत माध्यमों के अलावा इंटरनेट की मदद भी ली जा सकती है। जतिन ने कहा कि खुद को प्रस्तुत करने का हुनर सबसे महत्वपूर्ण है। अपनी बात रखने में किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए। इसमें दक्षता के लिए सीखने की प्रक्रिया घर से ही शुरू की जा सकती है। जतिन ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति सजग रहने, कड़ी मेहनत की भी नसीहत दी।
विज्ञापन


एजुकेशन एक्सपो में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को ‘गुरु प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षक  बीबीएस इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सीमा रानी, बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक सीपी सिंह, यूसीईएम युनाइटेड ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के प्राचार्य आरके गौतम और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के हेड प्रोफेसर नामीर अल हसन हैं। इन्हें मुख्य अतिथि डॉ. एसपी सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इससे पहले इन महानुभावों का अमर उजाला परिवार की ओर से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed