फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Student of seventh drowned in Yamuna while taking bath

नहाते वक्त यमुना में डूबा सातवीं का छात्र

Sun, 11 Aug 2019 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student of seventh drowned in Yamuna while taking bath
crime - फोटो : प्रयागराज
प्रयागराज। करेली के गौसनगर में रहने वाला सातवीं का छात्र कामिल रजा करेलाबाग घाट पर नहाते वक्त यमुना नदी में डूब गया। साथ गए दोस्त ने यह बात दो दिन तक छिपाए रखी। दो दिन से खोजबीन में जुटे परिजनों के जानकारी देने पर पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की तब उसने घटना बयां की। शनिवार को गोताखोर तलाश करते रहे लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जेबा नजम अपने दो बच्चों के साथ जेके आशियाना गौसनगर में रहती हैं। उनके दो बच्चों में कामिल (14) बड़ा है। जो मजीदिया इंटर कॉलेज मेें सातवीं का छात्र है। जेबा ने बताया कि कामिल को आठ जुलाई की शाम चार बजे के करीब मोहल्ले का ही आबिद अपने साथ बुलाकर घूमने के लिए गया था। जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। रात भर खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो दूसरे दिन पूछने पर आबिद ने कामिल के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया। मामले की सूचना शुक्रवार रात 12.30 बजे के करीब करेली थाने में की गई।
विज्ञापन

जहां पुलिस के बुलाकर पूछने पर आबिद ने बताया कि वह और कामिल करेलाबाग यमुना घाट पर नहाने गए थे और तभी कामिल पानी में डूब गया। बताया कि गहराई में जाने के कारण वह भी डूब रहा था लेकिन पास ही मौजूद मल्लाह ने उसे बचा लिया। जिसके बाद वह सीधे घर चला आया। जानकारी के बाद शनिवार सुबह करेली पुलिस ने यमुना में गोताखोरों को उतारकर घंटों तलाश की लेकिन डूबे छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि रविवार को एक बार फिर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले हुआ था शौहर का इंतकाल, सदमे में मां
उधर इकलौते बेटे के तीन दिन से लापता होने पर मां जेबा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके शौहर कालिम रजा सिविल लाइंस स्थित बाइक एजेंसी में सर्विस एडवाइजर मैनेजर थे। डेढ़ महीने पहले बीमारी से उनका इंतकाल हो गया था। शौहर को खोने के बाद वह बेटे कामिल व छोटी बेटी के सहारे गुजर-बसर कर रही थीं लेकिन बेटे के लापता होने से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed