छात्रा की हत्या का खुलासा : शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने जीजा के साथ मिलकर की थी युवती की हत्या
नम्रता का शव 25 दिसंबर की सुबह उसके घर से 400 मीटर की दूरी पर मिला था। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार करते हुए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंडिया में 21 वर्षीय नम्रता यादव की हत्या उसके ही प्रेमी ने अपने जीजा के साथ मिलकर की थी। मृतका उस पर शादी का दबाव बना रही थी और वह इसके लिए राजी नहीं था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। फिलहाल उसके जीजा की तलाश की जा रही है जो घर छोड़कर फरार है।
नम्रता का शव 25 दिसंबर की सुबह उसके घर से 400 मीटर की दूरी पर मिला था। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार करते हुए अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि पड़ोस के गांव केयुवक से मृतका की बातचीत होती थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि घटना वाली रात युवक ने उसे मिलने के लिए भी बुलाया था। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह गायब मिला।
आरोपी बोला, आए दिन देने लगी थी धमकी
हालांकि सर्विलांस के सहारे पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि मृतका से उसके लंबे समय से प्रेम संबंध थे। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। जबकि वह उस पर दबाव बना रही थी और अब उसे धमकी भी देने लगी थी कि अपने संबंध की बात वह सबको बता देगी। इसके बाद ही उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। बहाने से उसे बुलाया और फिर मौत के घाट उतार दिया। हत्या में उसका जीजा भी उसके साथ था। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके जीजा को पकड़ने केलिए टीमें लगाई गई हैं।