{"_id":"64eea5ba469e0361390e5caa","slug":"student-killed-for-protesting-against-molestation-of-sister-in-prayagraj-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर छात्र की हत्या: भीड़ आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ी तो पुलिस के फूले हाथ-पांव, 500 मीटर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के विरोध पर छात्र की हत्या: भीड़ आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ी तो पुलिस के फूले हाथ-पांव, 500 मीटर...
Wed, 30 Aug 2023 07:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:48 AM IST
सार
प्रयागराज के खीरी में चचेरी बहन से छेड़खानी के विरोध पर सोमवार को 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज को पुलिस आयुक्त ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
prayagraj student murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज के खीरी बाजार में लगाए गए जाम के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। शव मिलने में देरी होते देख शाम पांच बजे के करीब अचानक जाम लगाए लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों ने उन्हें रोका।
इसके बाद लोग वहीं बैठ गए। सुबह 11 बजे के करीब थाने का घेराव करने के बाद एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण खीरी बाजार चौराहे पर जुट गए। वह इस उम्मीद में थे कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दौरान कुछ संगठनों के लोग भी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की मांग की।
शाम पांच बजे के करीब अचानक चौराहे पर जाम लगाए लोग आक्रोशित हो उठे। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ने लगे। यह देख वहां ड्यूटी पर तैनात एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान, एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वहां पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों को भी बुलाया गया, जिन्होंने भीड़ को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
500 मीटर पर स्थित है बस्ती
छात्र की हत्या मामले के नामजद आरोपी व तुर्कपुरवा के प्रधान मो. यूसुफ के घर के ठीक सामने हुई। यह खीरी बाजार से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। बाजार से लेकर आरोपियों की बस्ती तक जगह-जगह पुलिस, आरएएफ व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा तर्कुपुरवा से ठीक पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया था। यहां तीन थानों की फोर्स के साथ ही एसओजी के जवान भी तैनात किए गए थे। भारी फोर्स को देखकर बस्ती के लोग भी सहमे नजर आए।

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ नौकरी का आश्वासन, डीएम ने की संस्तुति
खीरी के तुर्कपुरवा गांव में छात्र की हत्या के बाद मचे बवाल के बीच डीएम संजय कुमार खत्री ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद एवं एक सदस्य को नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस बाबत शासन को संस्तुति भी कर दी।

बवाल को देखते हुए पुलिस के अलावा डीएम, सीडीओ समेत अन्य प्रशासनिक अफसर भी मंगलवार देर रात तक मौके पर मौजूद रहे। परिजन तथा गांव के लोग पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे। वे आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ उनके घरों पर बुलडोजर चलाने तथा संपत्तियां जब्त करने की भी मांग कर रहे थे।
इस पर डीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये देने की बात कही। साथ ही सभी मांगें माने जाने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में डीएम ने परिवार को 20 लाख रुपये, एक सदस्य को नौकरी देने समेत अन्य मांगों की संस्तुति कर दी।
डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित परिवार की मांगों के संबंध में शासन को संस्तुति की गई है। शासन में इसे लेकर बात भी हुई है। शासन के निर्देश के क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।