फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Struggling bypasses, Magh Mela settlement started

खींचतान दरकिनार, माघ मेला बसाने का काम आरंभ

Sat, 09 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Struggling bypasses, Magh Mela settlement started
Struggling bypasses, Magh Mela settlement started - फोटो : CITY DESK
खींचतान दरकिनार, माघ मेला बसाने की प्रक्रिया आरंभ
विज्ञापन

क्रासर
काली मार्ग पर पांटून पुल का निर्माण शुरू, भूमि समतलीकरण तेज
25 दिसंबर तक माघ मेले की तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुटा मेला प्रशासन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। खींचतान के बीच माघ मेला बसाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक तरफ तंबुओं की नगरी में संतों-भक्तों को सेक्टरवाइज बसाने के लिए भूमि के समतलीकरण का काम शुरू हुआ तो दूसरी ओर पांटून पुल का भी निर्माण पीडब्ल्यूडी ने चालू करा दिया है। माघ मेले की तैयारियों से संबंधित कार्यों को पूरा करने की तिथि 25 दिसंबर निर्धारित की गई है।
जल स्तर खिसकने और धारा सूखने में हुई देरी के बीच मेला बसाने के लिए काम शुरू करा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के कुंभ मेला डिवीजन की ओर से काली मार्ग पर पहले पांटून पुल का निर्माण आरंभ करा दिया गया। इसके साथ ही भूमि की डिजाइन व मेला बसाने तैयारियों की रूपरेखा भी तैयार होने लगी है। मेला प्रशासन ने भूमि समतीकरण का भी काम आरंभ करा दिया है। जल्द ही बिजली, पानी, चकर्ड प्लेट मार्ग के साथ ही अन्य प्रबंधों पर भी काम आरंभ कर दिया जाएगा। कुंभ की तर्ज पर माघ मेले को भी दिव्य व भव्य रूप देने की राज्य सरकार की कोशिशों के बीच इस बार बाढ़ के चलते तैयारियां पिछड़ गई हैं। सेना की ओर से परेड मैदान में मेला प्रशासन कार्यालय समेत अन्य भवनों के निर्माण पर आपत्ति दर्ज कराने के बीच मेले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेला प्रशासन का कहना है कि सब कुछ समय पर किया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
माघ मेले में इस बार नहीं लगेंगे लल्लू जी के टेंट,टेंडर प्रक्रिया पूरी
प्रयागराज। शौचालय,बिजली,स्वछता,टेंट व अन्य इंतजामों के लिए माघ मेला प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। माघ मेला के लिए आमंत्रित की गई ऑन लाइन टेंडर प्रक्रिया में इस बार सबसे बड़ी संसाधन प्रदाता कंपनी लल्लूजी एंड संस ने हिस्सा नहीं लिया है। यानी इस बार माघ मेले में लल्लूजी केटेंट नहीं लगेंगे। इसकी वजह पुरानी देनदारियों का भुगतान न होना बताया जा रहा है। हालांकि मेलाधिकारी रजनीश मिश्र का कहना है कि माला बसाने के लिए टेंडर करा लिए गए हैं। लल्लूजी एंड संस ने इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया , तो यह उनकी नहीं उस कंपनी की समस्या है। इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
श्रद्धालुओं के लिए स्विस कॉटेज और फूड कोर्ट भी
प्रयागराज। माघ मेला को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए इस बार सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। टेंट कॉलोनी के अलावा फूड कोर्ट, वाटर स्पोर्ट्स व हेलीकॉप्टर से माघ मेला दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।

इनसेट
दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी 25 से
प्रयागराज। हरिश्याम मानव कल्याण शिक्षा एवं शोध संस्थान अंबेडकर विहार चौफटका की ओर से दिव्य कुंभ -भव्य कुंभ पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी 25 से 27 नवंबर तक लखनऊ के गन्ना संस्थान में लगेगी। इसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्रियों-अफसरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। अध्यक्षता किन्नर अखाडे़ के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महाराज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed