फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Struggle for power: Government cornered on vaccine, Adani, inflation and unemployment issues, ruling party den

सत्ता का संग्राम : वैक्सीन, अडानी, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा, सत्ता पक्ष ने नकारा

Sat, 04 May 2024 07:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2024 07:37 PM IST
सार

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा मिश्रा ने प्रयागराज शिक्षा का गढ है। यहां ज्यादातर छात्र पूरे प्रदेश से पढ़ने के लिए आते हैं। पेपर लीक हो जाने के कारण वह निराश हो जाते हैं और उनका पैसा और समय दोनों हाथ से निकल जाता है। यहां पर ज्यादातार युवाओं की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। भर्तियां नहीं निकल रही हैं, जो निकल रही हैं वह भ्रष्टाचार और पेपरलीक के चलते निरस्त हो जा रही हैं।

विज्ञापन
Struggle for power: Government cornered on vaccine, Adani, inflation and unemployment issues, ruling party den
अमर उजाला सत्ता का संग्राम के तहत एबीआईसी के मैदान पर राजनीतिक दलों के साथ चर्चा हुई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमर उजाला सत्ता का संग्राम रथयात्रा अभियान के तहत शनिवार को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में राजनीतिक दलों के साथ गर्मा गरम बहस हुई। इससे मौसम का तापमान चढ़ने के साथ ही राजनीति का पारा भी आसमान छूने लगा। सत्ता पक्ष के लोगों ने सरकार की विकास योजनाओं की तारीफ करते हुए इसे जनहित में बताया तो विपक्षी दलों के नेताओं ने अडानी, वैक्सीन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेर लिया। 

विज्ञापन





विज्ञापन





सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा मिश्रा ने प्रयागराज शिक्षा का गढ है। यहां ज्यादातर छात्र पूरे प्रदेश से पढ़ने के लिए आते हैं। पेपर लीक हो जाने के कारण वह निराश हो जाते हैं और उनका पैसा और समय दोनों हाथ से निकल जाता है। यहां पर ज्यादातार युवाओं की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। भर्तियां नहीं निकल रही हैं, जो निकल रही हैं वह भ्रष्टाचार और पेपरलीक के चलते निरस्त हो जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दो चरण में हुआ कम मतदान बताता है कि जनता सरकार के जुमले से ऊब चुकी है। उसका इनके वादों पर से विश्वास उठ चुका है। सपा सरकार में यूपी के स्कूलों में 16 लाख शिक्षक कर्मचारी थे जो अब घटकर 14 लाख हो गए हैं। यानी सरकार ने भर्ती नहीं की। आठ करोड़ लोगों को सिलिंडर दिए गए, जिसमें डेढ़ करोड़ ने कभी रिफील नहीं कराया और एक करोड़ लोगों ने एक बार रिफील कराया तो लाभ कहां मिला। 

भाजपा नेता अरविंद सिंह ने कहा कि पेपर लीक एक चूक के वजह से हुआ है। सरकार ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिन लोगों की भी संलिप्तता पाई गई है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी नहीं छोड़ा जा रहा है वह चाहे जिस पार्टी से जुड़ा हो। लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है।  किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने कहा कि हमारा मुद्दा विकास है। सरकार ने मुफ्त शौचालय, आवास, राशन, बिजली मुहैया करा रही है जिससे समाज के सबसे नीचे के तबके को लाभ मिला है। प्रदेस में सड़कों, पुल और हाईवे का जाल बिछा है। कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले आज राम का नाम ले रहे हैं. यह वह लोग हैं जो रामलला के कार्यक्रम तक का बहिष्कार किया। राम का नाम लेना कोई गुनाह नहीं है। भाजापा ने नहीं जनता ने भव्य राम मंदिर बनाया है। 

कांग्रेस के नेता सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा के दस साल के शासन काल में एक लाख भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली है। पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। नौकरी न मिलने के चलते युवा आत्महत्या कर रहे हैं। प्रयागराज नौकरी के लिए आने वाला नौजवान निराश होकर लौट रहा है। रेलवे, रेल, सेल, भेल, कारखाने दो पूंजीपतियों को बेचे जा रहे हैं।

एआईएमआईएम के प्रवक्ता अफसर महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, युवाओं और किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है। किसानों को उनकी उपज का लाभ नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

कांग्रेस नेता सुनील यादव ने कहा कि  प्रज्ज्वल रमन्ना के लिए मोदी वोट मांग रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार भी उसके कारनामों की निंदा नहीं की है। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने वाली भाजपा ने रमन्ना को देश छोड़कर भागने का पूरा मौका दिया। केरल में महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया। जनता अब जाग गई है। 

इसके अलावा सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसै, आरएन यादव,रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, संजीव यादव, कृष्ण राज यादव, सुशील यादव एडवोकेट, नवीन यादव, हामिद के अलावा पवन श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा, अरविंद सिंह, सचिन गुप्ता,  कांग्रेस के लाल सिंह पटेल, सुनील यादव, शिवम कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, रईस अहमद, मनोज पासी, एहतेशाम अहमद, लल्लू मास्टर,  भानू कुशवाहा, शीश अहमद जीशान अहमद, दिनेश भारतीय शहिद हसन इंसान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed