फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing

इलाहाबाद विवि और प्रतियोगी छात्रों के दो गुटों में पथराव, फायरिंग में एक छात्र को लगी गोली

Wed, 30 Dec 2020 09:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Dec 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
Prayagraj News : कटरा चौराहे स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में इविवि से जुलूस निकालते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : Prayagraj

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में बैंक रोड के पास कचौड़ी की दुकान पर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। हाथापाई के बाद पथराव शुरू हो गया। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। हादसे में एक छात्र के हाथ में गोली लग गई। दो अन्य छात्रों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया गया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
Prayagraj News : कटरा चौराहे स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में इविवि से जुलूस निकालते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : prayagraj

ताराचंद्र हास्टल के कुछ अंत:वासी बुधवार दिन में बैंकरोड पर कचौड़ी की दुकान पर गए थे। उनका कुछ छात्रों से पुराना विवाद था। दूसरा पक्ष भी दिन में वहीं पहुंच गया। इसके बाद आपस में छींटाकशी शुरू हो गई। दोनों पक्ष वहीं भिड़ गए। हाथापाई के बाद वे एक दूसरे पर पथराव करने लगे। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। पथराव और मारपीट में दो छात्रों को काफी चोटें आईं। वे लहूलुहान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
Prayagraj News : कटरा चौराहे स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में इविवि से जुलूस निकालते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : Prayagraj

इस बीच फायरिंग हो गई। छात्र राघवेंद्र सिंह का आरोप था कि गोली उन्हें निशाना साधकर मारी गई थी। गोली उनके हाथों में लगी थी। फायरिंग के बाद सड़क पर लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष से राघवेंद्र सिंह घायल हुए थे। दूसरे पक्ष से सूरज कुमार और सूरजभान को लहूलुहान कर दिया गया था। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दोनों ओर से बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हो गए। तमाम छात्रनेता थाने भी पहुंचे। छात्रनेताओं ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
prayagraj news : मारपीट में घायल छात्र। - फोटो : Prayagraj
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही थी। इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि दोनों ओर से देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी। दोनों ओर से लड़के घायल हुए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मौके पर पथराव और मारपीट की बात सामने आई है।

Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
Prayagraj News : कटरा चौराहे स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में इविवि से जुलूस निकालते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : Prayagraj

कोचिंग प्रकरण को छात्रों के दो गुट फिर आमने सामने, पुलिस ने समझाया

कर्नलगंज क्षेत्र में मनमोहन पार्क स्थित कोचिंग संस्थान को बंद कराने की मांग को लेकर छात्रों का एक गुट इकट्ठा हुआ तो दूसरा गुट उनके सामने आ गया। बुधवार को दोनों ओर से बड़ी संख्या देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। हालांकि दोनों ही पक्षों को समझा बुझाकर वापस कर दिया गया।

Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
Prayagraj News : कटरा चौराहे स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में इविवि से जुलूस निकालते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : Prayagraj

कटरा में मनमोहन पार्क के पास एक कोचिंग संस्थान में एडमीशन को लेकर छात्रों और कोचिंग संचालक के बीच विवाद हो गया था। छात्र दुर्गेश और संदीप ने पिटाई और छिनैती का आरोप लगाया था। इस मामले में कर्नलगंज थाने में कोचिंग समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कटरा से लेकर थाने तक छात्रों ने काफी बवाल किया था।

Stones in two groups of Allahabad University and competitive students, one student shot in firing
Prayagraj News : कटरा चौराहे स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र के साथ हुई मारपीट के विरोध में इविवि से जुलूस निकालते छात्रों को रोकती पुलिस। - फोटो : Prayagraj
इसी मुद्दे को लेकर छात्रों का एक गुट कोचिंग को बंद कराने के लिए छात्रसंघ भवन पर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गया। इसकी सूचना मिलते ही कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र भी बड़ी संख्या में छात्रसंघ भवन पर इकट्ठा हो गए। वे कोचिंग बंद कराए जाने का विरोध कर रहे थे। दोनों तरफ से नारेबाजी भी हुई। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। दोनों ओर से समझाया गया। आश्वासन दिया गया कि कोविड-19 के नियमों के तहत ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed