फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stone placed on freight corridor track, collided with goods train, RPF starts investigation

Prayagraj : फ्रेट कॉरिडोर ट्रैक पर रख दिया पत्थर, मालगाड़ी से टकराया, आरपीएफ ने शुरू की जांच

Sun, 22 Sep 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Sep 2024 11:33 AM IST
सार

लोको पायलट ने घटना सूचना अफसरों को दी तो छिवकी की आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। वहां आरपीएफ को तकरीबन तीन किग्रा का पत्थर मिला। दो दिन पहले बिलासपुर रोड रुद्रपुर सिटी स्टेशन के 43/10-11 रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना लोहे का 7 मीटर लंबा खंभा रेलवे ट्रैक पर रखा पाया गया था। गनीमत रही कि उसे समय रहते देख लिया गया।

विज्ञापन
Stone placed on freight corridor track, collided with goods train, RPF starts investigation
रेलवे ट्रैक पर मिला पत्थर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लगातार ट्रेन पलटाने की साजिश की जा रही है। गाजीपुर, कानपुर, रामपुर के बाद अब प्रयागराज के करछना में फ्रेट कॉरिडोर पर शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर रख दिया। मालगाड़ी से यह पत्थर टकरा भी गया।

विज्ञापन

लोको पायलट ने घटना सूचना अफसरों को दी तो छिवकी की आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची। वहां आरपीएफ को तकरीबन तीन किग्रा का पत्थर मिला। दो दिन पहले बिलासपुर रोड रुद्रपुर सिटी स्टेशन के 43/10-11 रेलवे लाइन पर टेलीकॉम का पुराना लोहे का 7 मीटर लंबा खंभा रेलवे ट्रैक पर रखा पाया गया था। गनीमत रही कि उसे समय रहते देख लिया गया।

विज्ञापन

प्रयागराज से गुजरने वाले ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ( ईडीएफसी) में बीती रात न्यू मनौरी-न्यू करछना के बीच किलोमीटर संख्या 271/42 के पास ट्रेन के लोको पायलट को इंजन से कुछ टकराने की आवाज आई। आरपीएफ टीम को संबंधित स्थान पर पत्थर और ट्रैक पर रगड़ के निशान भी दिखे। पत्थर का वजन तकरीबन तीन किलोग्राम बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ट्रैक पर उसकी रगड़ के निशान से इस बात की पुष्टि हो रही है कि अराजकतत्वों ने ही उसे रखा था। फिलहाल गनीमत रही कि वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रैक पर पत्थर मिलने की पुष्टि आरपीएफ के सीनियर डीएससी विजय प्रकाश पंडित ने भी की है। डीएफसी के अपर महाप्रबंधक मनु प्रकाश दुबे ने कहा कि एक छोटा पत्थर मालगाड़ी से टकराने की सूचना मिली है। आरपीएफ द्वारा इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed