{"_id":"646898504d911ad57f0ccc15","slug":"stenographer-grade-c-and-d-will-recruit-3960-posts-posts-will-be-filled-in-various-ministries-of-the-center-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC: 3960 पदों पर करेगा स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की भर्ती, केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों में भरे जाएंगे पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSC: 3960 पदों पर करेगा स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी की भर्ती, केंद्र के विभिन्न मंत्रालयों में भरे जाएंगे पद
Sat, 20 May 2023 03:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 May 2023 03:22 PM IST
सार
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के 300 पद हैं। एसएससी ने इस भर्ती के लिए 20 अगस्त से सात सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिया था। उस समय आयोग की तरफ से पदों की संख्या का कोई उल्लेख नहीं किया गया था।
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी के अंतर्गत 3960 पदों पर भर्ती की जाएगी। शुक्रवार को एसएससी ने स्टेनोग्राफर पदों की संख्या जारी कर दी है। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती 2022 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में 3960 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के अंतर्गत 389 और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के अंतर्गत 3571 पद हैं। इसमें सबसे अधिक 1092 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में 1005 पद हैं।
विज्ञापन
भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय में स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के 300 पद हैं। एसएससी ने इस भर्ती के लिए 20 अगस्त से सात सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन लिया था। उस समय आयोग की तरफ से पदों की संख्या का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। इसके बाद 17 व 18 नवंबर को आयोग की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें मध्य क्षेत्र के अधीन आने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार में पंजीकृत 170896 अभ्यर्थियों में 65431 यानी 38.29 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन