महाकुंभ : स्टील खत्म, पीडब्ल्यूडी की कार्यशाला में कुंभ के लिए पांटून निर्माण ठप
अरैल से फाफामऊ के बीच में चार हजार हेक्टेयर में बसाए जाने वाले महाकुंभ के लिए पांटून निर्माण पांच महीने पहले जुलाई में ही आरंभ हो गया था। 30 पुलों के निर्माण के लिए 3308 पांटून की जरूरत होगी। इसके लिए 1645 पांटून निर्माण के लिए टेंडर कराए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम की रेती पर महाकुंभ बसाने की तैयारियों के बीच गंगा पर अस्थायी सेतु बनाने के लिए पांटून निर्माण ठप पड़ गया है। स्टील खत्म होने की वजह से पीडब्ल्यूडी यांत्रिक खंड की कार्यशाला में पखवारे भर से काम बंद है। वजह है बजट न मिल पाना। स्टील खत्म होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है, लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। ऐसे में कार्य पिछड़ने की आशंका को लेकर अभियंताओं की चिंता बढ़ गई है। महाकुंभ का दायरा बढ़ने की वजह से इस बार गंगा पर 30 अस्थायी पांटून पुलों का निर्माण किया जाना है।
अरैल से फाफामऊ के बीच में चार हजार हेक्टेयर में बसाए जाने वाले महाकुंभ के लिए पांटून निर्माण पांच महीने पहले जुलाई में ही आरंभ हो गया था। 30 पुलों के निर्माण के लिए 3308 पांटून की जरूरत होगी। इसके लिए 1645 पांटून निर्माण के लिए टेंडर कराए गए हैं। इसके लिए 104 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किश्त के रूप में 26 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए थे, लेकिन अब यह धनराशि खर्च हो चुकी है। अब स्टील खत्म हो चुका है।
पखवारे भर से बंद पड़ा है निर्माण
ऐसे में पांटून निर्माण के लिए कार्यशाला में स्टील मंगाना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि पखवारे भर से पांटून निर्माण का काम बंद पड़ा है। ऐसे में ठेका कंपनियां समय से काम पूरा करने में हाथ खड़े करने लगी हैं। अभियंताओं के मुताबिक पहले अनुबंध 16 महीने में पांटून निर्माण पूरा करने का था, लेकिन अफसरों के दबाव के बाद इस अवधि को घटाकर 11 महीने कर दिया गया था। अब स्टील न मिल पाने की वजह से कंपनियां तय समय पर काम पूरा करने में असमर्थता जताने लगी हैं।
उधर, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने प्रमुख सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर पांटून निर्माण के लिए 59 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी करने का आग्रह किया हैै, ताकि काम आरंभ कराया जा सके। फिलहाल पखवारे भर से अधिक समय बीतने के बाद भी स्टील की आवक न होने से या तो मजदूर खाली बैठे हैं या फिर काम की तलाश में दूसरी जगहों पर जाने लगे हैं। ऐसा नहीं कि सिर्फ महाकुंभ पांटून का काम प्रभावित हुआ हो। इसके अलावा एनटीपीसी से राख की आपूर्ति भी पिछले तीन महीने से ठप है। इस वजह से सिक्स लेन पुल का भी काम प्रभावित हो गया है।