{"_id":"663bf5ed83642bdf6f04dc84","slug":"statement-of-atiqs-son-omar-also-recorded-in-umesh-pal-murder-case-allahabad-news-c-3-1-ald1019-371836-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे उमर का भी बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटे उमर का भी बयान दर्ज
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। धूमनगंज पुलिस ने लखनऊ जेल जाकर उससे पूछताछ की और उसका बयान लिया। नैनी जेल में बंद उसके छोटे भाई अली का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है। माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।
उमर का बयान दर्ज करने पहुंची पुलिस टीम ने उमर से घंटों पूछताछ की। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश से लेकर फरार शूटरों के बारे में भी सवाल दागे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमर ने भी यह बात कही है कि उमेशपाल हत्याकांड की साजिश की पूरी जानकारी उसे थी। यह भी बताया है कि बरेली जेल में अशरफ संग हत्याकांड की साजिश रचकर लौटते वक्त असद लखनऊ आकर जेल में उससे मिला था। यही नहीं पूरी साजिश भी बयां की थी।
उमर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ विवेचना लगभग पूरी कर ली है। सूत्राें का कहना है कि अब तक सामने आए तथ्यों, पूर्व में जेल भेजे गए अभियुक्तों के बयान और उमर-अली से पूछताछ में निकलकर सामने आई बातों से हत्याकांड में दोनों की संलिप्तता के संबंध में अहम साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर जल्द ही दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। फिलहाल आला अफसरों का कहना है कि विवेचना जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।