फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State 's 16 district judges transferred

प्रदेश के 16 जिला जजों का तबादला

Tue, 02 Dec 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Dec 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
State 's 16 district judges transferred
इलाहाबाद। हाईकोर्ट द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत प्रदेश के 16 जिला जज स्तर के न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें इसमें छह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं, जिनको जिला जज बनाया गया है।
विज्ञापन

महानिबंधक प्रत्यूश कुमार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मैनपुरी के जिला जज एसके पांडेय अब संभल के विशेष कार्याधिकारी का पद संभालेंगे। एसके पांडेय को पिछले माह प्रमुख सचिव न्याय के पद से हटाकर मैनपुर का जिला जज बनाया गया था। इसी प्रकार से मिर्जापुर के जिला जज दिलीप सिंह यादव को प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ का अध्यक्ष बनाया गया है। विशेष कार्याधिकारी हापुड़ अखिलेश चंद्र शर्मा जिला जज आजमगढ़ बनाए गए हैं। औरैया के जिला जज देवेंद्र नाथ शुक्ला मिर्जापुर के जिला जज और प्रशासनिक न्यायाधिकरण लखनऊ के अध्यक्ष लुकमानुलहक जौनपुर के जिला जज बनाए गए हैं। प्रभातचंद्र त्रिपाठी को सीतापुर से बुलंदशहर और विशेष कार्याधिकारी संभल देवेंद्र कुमार नैलवाल को जिला जज बदायूं का प्रभार दिया गया है। अपर जिला जज भदोही अशोक कुमार पाठक को जिला जज जेपी नगर तथा अपर जिला जज बरेली अशोक कुमार सिंह को जिला जज हाथरस बनाया गया है। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक सीबीआई लखनऊ राजेंद्र सिंह प्रथम को जिला जज रामपुर और अपर जिला जज सोनभद्र दीपक कुमार श्रीवास्तव को विशेष कार्याधिकारी हापुड़ बनाया गया है। अपर जिला जज शाहजहांपुर विजय कुमार शर्मा को सदस्य प्रशासनिक अधिकरण लखनऊ, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गाजीपुर धर्म विजय सिंह को जिला जज औरैया, उमेश चंद्र त्रिपाठी विशेष न्यायाधीश गोंडा को जिला जज मैनपुर, एडीजे गाजियाबाद उमेश चंद्र सक्सेना को जिला जज फिरोजाबाद बनाया गया है। इसी प्रकार से मुख्य अन्वेषण अधिकारी लोकायुक्त प्रसून कुमार कटियार को जिला जज मैनपुर के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed