फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Staff Selection Commission: 57 percent candidates included in SSC's CGL exam

कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी की सीजीएल परीक्षा में 57 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Sun, 06 Feb 2022 10:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 10:33 PM IST
सार

सुबह 11 से दोपहर 12 बजे की पाली में हुई परीक्षा के लिए 29801 अभ्यर्थी पंजीकृत थे ओर इनमें से 17086 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सबसे अधिक 75.69 फीसदी उपस्थिति जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज, झलवा स्थित परीक्षा केंद्र में रही।

विज्ञापन
Staff Selection Commission: 57 percent candidates included in SSC's CGL exam
Prayagraj News : एसएसपी की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल)-2020 की टियर-थ्री परीक्षा में 57.33 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पेपर-पेपर मोड में यह परीक्षा प्रयागराज के 72 केंद्रों में आयोजित की गई। इस परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 7035 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन




सुबह 11 से दोपहर 12 बजे की पाली में हुई परीक्षा के लिए 29801 अभ्यर्थी पंजीकृत थे ओर इनमें से 17086 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सबसे अधिक 75.69 फीसदी उपस्थिति जीनियस पब्लिक इंटर कॉलेज, झलवा स्थित परीक्षा केंद्र में रही। एसएससी के क्षेत्रीय निदेश राहुल सचान के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन




सीजीएल 2020 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 7035 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें 2891 पद अनारक्षित वर्ग के हैं, जबकि एससी वर्ग के लिए 1046, एसटी वर्ग के लिए 510, ओबीसी वर्ग के लिए 1858 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 730 पद आरक्षित हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ  इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स में इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज के सर्वाधिक 1216 और इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव अफसर के 878 पद है। वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ  डायरेक्ट टैक्सेस के तहत टैक्स असिस्टेंट के 1085, एकाउंटेंट/जूनियर एकाउंटेंट के 661 पद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed