फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   St. John Ambulance Brigade launched cleanliness campaign in the fair area, made aware about cleanliness

प्रयागराज : सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने मेला क्षेत्र में चलाया सफाई अभियान, सफाई के प्रति किया जागरूक

Sun, 19 Feb 2023 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 08:32 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव व भारत के जी-20  की अध्यक्षता वर्ष में निर्मल गंगा के मूल उद्देश्य से पॉलिथीन बहिष्कार व सफाई के प्रति जनजागरूकता जगाने के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे की दोनों ब्रिगेडों के सदस्यों द्वारा संगम तट पर सफाई अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
St. John Ambulance Brigade launched cleanliness campaign in the fair area, made aware about cleanliness
Prayagraj : संगम पर सफाई अभियान चलाते सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव व भारत के जी-20 की अध्यक्षता वर्ष में निर्मल गंगा के मूल उद्देश्य से पॉलिथीन बहिष्कार व सफाई के प्रति जनजागरूकता जगाने के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड उत्तर मध्य रेलवे की दोनों ब्रिगेडों के सदस्यों द्वारा संगम तट पर सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही तीर्थ यात्रियों को जागरूक किया व अनुरोध किया कि जीवनदायनी माँ गंगा में पॉलीथिन एवं अन्य चीजों को प्रवाहित न करें।

विज्ञापन


इस दौरान ब्रिगेड के सदस्यों ने हाथ में स्वछता एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करें से संबंधित स्लोगनों के साथ तख्तियां लेकर बड़े हनुमान मंदिर से संगम नोज तक नारे लगाते हुए रैली निकाली। सफाई एवं जागरूकता अभियान में ब्रिगेड के 35 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें एंबुलेंस अधिकारी वीबी श्रीवास्तव, उदयचंद्र मौर्य, राजीव सिंह, आलोक कुमार वर्मा, अनूप श्रीवास्तव,  विद्यासागर सिंह विद्या भूषण श्रीवास्तव आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन


इस जन जागरण अभियान मे ब्रिगेड के पूर्व सदस्य एके आर्या, पवन यादव, मोहीबुल्ला, सतीश कुमार व विजय कुमार ने भी अपना योगदान दिया। इसे सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बधाई दी गई। साथ ही ऐसे जनजागरण के कार्यक्रम निरंतर चलाए जाने की जरूरत पर बल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed