Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC will conduct six recruitment examinations over the next six months

नौकरी : छह महीने में छह भर्ती परीक्षाएं कराएगा एसएससी, जनवरी से मार्च के बीच होगी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Wed, 11 Nov 2026 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Nov 2026 06:13 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की छह प्रमुख भर्ती परीक्षाएं नवंबर 2026 से अप्रैल 2027 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
SSC will conduct six recruitment examinations over the next six months
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की छह प्रमुख भर्ती परीक्षाएं नवंबर 2026 से अप्रैल 2027 तक अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी। नवंबर और दिसंबर में जूनियर इंजीनियर (जेई), सब इंस्पेक्टर (एसआई), कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) और कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) की परीक्षाओं को लेकर हलचल रहेगी। वहीं, जनवरी से मार्च 2027 के बीच जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है।

विज्ञापन


जेई भर्ती परीक्षा का पेपर-एक 30 नवंबर से एक दिसंबर, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 23 से 28 नवंबर तक प्रस्तावित है। इसके बाद सीएचएसएल टियर-एक परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होनी है। सीजीएल 2026 की टियर-दो परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


एमटीएस और हवलदार भर्ती भी अहम

एसएससी की ओर से एमटीएस व हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन भी नवंबर में निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया जाना है। जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2027 जनवरी से मार्च के बीच प्रस्तावित है। इसके माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में कांस्टेबल और राइफलमैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में नियमित भर्ती परीक्षाओं के साथ विभागीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी आने वाले महीने महत्वपूर्ण होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed