फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC Vacancy: SSC has released the vacancies for CGL, recruitment will be done for 15,130 posts

SSC Vacancy : एसएससी ने सीजीएल की रिक्तियां की जारी, 15,130 पदों पर होगी भर्ती

Sat, 07 Mar 2026 02:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Mar 2026 02:32 PM IST
सार

एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2025 के लिए अंतिम भर्तियों का चार्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
SSC Vacancy: SSC has released the vacancies for CGL, recruitment will be done for 15,130 posts
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा-2025 के लिए अंतिम भर्तियों का चार्ट जारी कर दिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 15,130 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, अनारक्षित वर्ग के लिए 6,464 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 3,834 पद, अनुसूचित जाति के लिए 2,223 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1,134 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1,475 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन


आयोग ने बताया है कि सीजीएल 2025 की विभिन्न पोस्ट के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो नौ मार्च से खोली जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सैंपल ऑप्शन फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। आयोग ने बताया कि यह केवल अभ्यास के लिए है और वरीयता केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरी जाएगी।
विज्ञापन


फॉर्म में दिए गए घोषणा-पत्र के अनुसार, अभ्यर्थी को यह प्रमाणित करना होगा कि वह चयनित पद के लिए सभी आवश्यक शारीरिक और शैक्षणिक योग्यताएं पूरी करता हो। एक बार अंतिम रूप से जमा किया गया विकल्प अपरिवर्तनीय होगा। यदि सत्यापन के समय कोई विसंगति पाई गई या दस्तावेज अधूरे रहे तो अभ्यर्थी की पात्रता निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर परीक्षा में 15,607 अभ्यर्थी दूसरे पेपर के लिए सफल

एसएससी जूनियर इंजीनियर-2025 के सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं को मिलाकर कुल 15,607 अभ्यर्थी दूसरे पेपर के लिए सफल हुए हैं। सिविल इंजीनियरिंग शाखा में कुल 11,593 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग सूची में कुल 4,014 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed