फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ssc preparing to organise nra's first cet in september 2021

एनआरए की सितंबर 2021 में पहला सीईटी कराने की तैयारी

Wed, 23 Sep 2020 10:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
ssc preparing to organise nra's first cet in september 2021
ssc preparing to organise nra's first cet in september 2021
- एसएससी का वार्षिक कैलेंडर अगस्त 2021 में हो जाएगा पूरा
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से घोषित वार्षिक कैलेंडर से यह स्पष्ट हो गया है कि आयोग 2020 की परीक्षाएं अगस्त 2021 तक हार हाल में पूरी कर लेगा। परीक्षाएं पूरी होने के बाद एसएससी की तीन प्रमुख परीक्षाओं की पहले चरण की जिम्मेदारी सितंबर 2021 से नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) को सौंपने की तैयारी है। एनआरए द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) लिए जाने की घोषणा केंद्र सरकार पहले ही संसद में कर चुकी है। एसएससी का कैलेंडर 12 महीने नहीं, बल्कि मात्र 10 महीने में सीमित किए जाने के बाद यह तय हो गया है कि एनआरए सितंबर से एसएससी, रेलवे और बैंकिंग की पहले चरण की परीक्षाएं (सीईटी) कराएगी।
मंगलवार को घोषित किए गए एसएससी के वार्षिक कैलेंडर में मात्र 10 महीने की ही परीक्षाओं को शामिल किए जाने के संबंध में एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान का कहना था कि आयोग कोरोना के चलते पिछड़ी परीक्षाओं को अगस्त 2021 में पूरा करने जा रहा है। उनका कहना है कि यह तय हो गया है कि सीजीएल, सीएचएसएल, एमटीएस जैसी परीक्षाओं के पहले चरण की परीक्षा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) से पूरी की जाएगी। अगस्त के बाद अन्य परीक्षाओं का कैलेंडर घोषित नहीं होने से साफ है कि सीईटी अगले साल सितंबर में कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीईटी के जरिए होगी स्क्रीनिंग
एनआरए पहले चरण की परीक्षा सीईटी पूरी करने के बाद चुने गए अभ्यर्थियों की सूची संबंधित भर्ती बोर्ड को भेज देगा। एनआरए से मिली सीईटी की सूची से एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड एवं बैंकिंग भर्ती बोर्ड अपने लिए दूसरे चरण की परीक्षा कराएगा। उन्होंने बताया कि सीईटी के जरिए परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग करके एनआरए उन्हें सीमित परीक्षार्थियों की सूची देगा। वह दूसरे चरण और आवश्यक हुआ तो तीसरे चरण की परीक्षा करके अभ्यर्थियों का चयन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में दो बार होगा सीईटी
- एसएससी, रेलवे, बैंकिंग में ग्रुप बी एवं ग्रुप सी और गैर तकनीकी पदों के लिए परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग करने के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) एक कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) कराएगी। एनआरए साल में दो बार ऑनलाइन सीईटी कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed