फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC News Aadhaar requirement reduces applicants for SSC recruitment

SSC News : आधार की अनिवार्यता से एसएससी की भर्तियों में कम हो गए आवेदक

Tue, 18 Nov 2025 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Nov 2025 01:35 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्तियों में आधार आधारित आवेदन की अनिवार्यता का असर दिखने लगा है। फर्जी व एक से अधिक बार आवेदन करने वालों की संख्या में बड़ी कमी आई है।

विज्ञापन
SSC News Aadhaar requirement reduces applicants for SSC recruitment
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्तियों में आधार आधारित आवेदन की अनिवार्यता का असर दिखने लगा है। फर्जी व एक से अधिक बार आवेदन करने वालों की संख्या में बड़ी कमी आई है। संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) भर्ती परीक्षा-2025 में आवेदकों की संख्या में अप्रत्याशित तरीके से ढाई लाख से भी अधिक कम हुई है। आयोग की भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता के लिए कई कदम उठाए गए हैं। दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की लगातार शिकायतें रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में फर्जी आवेदन की भी शिकायतें रहीं। इसे देखते हुए आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए आधार सर्टिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


इसके बाद आवेदकों की संख्या में भी कमी आई है। इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि सीजीएल-2024 में 881888 आवेदन आए थे। सीजीएल-2022 में 924110 प्रतियोगियों ने आवेदन किया था। वहीं, 2025 में 621918 प्रतियोगियों ने ही आवेदन किया। इससे पहले कोविड के दौरान 2019 से 2021 के बीच पांच लाख से कम आवेदन आए थे।
विज्ञापन


आवेदकों की संख्या में इस कमी के पीछे आधार सर्टिफिकेशन अनिवार्य करने को कारण माना जा रहा है। अफसरों का कहना है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक से अधिक बार आवेदन कर देते थे पर आधार से लिंक होने से इस पर रोक लगी है। क्षेत्रीय अधिकारी डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आधार अनिवार्य करने से हर भर्ती में आवेदकों की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजीएल भर्ती में आवेदकों की संख्या

वर्ष                         संख्या

2019                         490873
2020                         465534
2021                         497444
2022                         924110
2023                         661182
2024                         881888
2025                         621918
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed