फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN Hospital: 196 candidates enrolled in MBBS on the third day

एसआरएन हास्पिटल : तीसरे दिन 196 अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस में लिया दाखिला

Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
SRN Hospital: 196 candidates enrolled in MBBS on the third day
तीसरे दिन 196 अभ्यर्थियों ने एमबीबीएस में लिया दाखिला
विज्ञापन

0 एसआरएन अस्पताल में एमबीबीएस में दाखिले की चल रही प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में दाखिले की चल रही प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। दिन भर में 196 दाखिले हुए। इसमें सबसे अधिक प्रवेश एमएलएन मेडिकल कॉलेज में हुए। अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के कारण दाखिले में वक्त लगा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सही जानकारी नहीं होने के कारण अचानक बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आ गए।

एसआरएन के टेलीमेडिसीन सेंटर पर चार मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसमें एमएलएन मेडिकल कॉलेज के अलावा यूनाइटेड, हेरिटेज और मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज की 600 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। शुक्रवार को एमएलएन में 66, मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज में 39, यूनाइटेड में 44 और हेरिटेज कॉलेज में 47 दाखिले हुए। प्रवेश के लिए पहुंच रहे अभ्यर्थियों का सबसे अधिक समय फिटनेस बनवाने में लग रहा है। नोडल डॉ. कविता चावला के मुताबिक दाखिले की प्रक्रिया सात फरवरी तक चलेगी। शनिवार और रविवार को भी प्रवेश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed