फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sri Sri Ravi Shankar said: Paramarth Triveni flower is the divine symbol of Indian culture.

श्री श्री रविशंकर बोले : भारतीय संस्कृति का दिव्य प्रतीक है परमार्थ त्रिवेणी पुष्प

Sun, 02 Feb 2025 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Feb 2025 10:06 PM IST
सार

परमार्थ निकेतन शिविर में श्री श्री रविशंकर ने भारतीय संस्कृति के अद्वितीय तत्वों के विषय पर चर्चा की। उन्होंने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का दर्शन करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का दिव्य प्रतीक है। यह वास्तव में भारतीय संस्कृति का अद्भुत केंद्र बनकर उभरा है।

विज्ञापन
Sri Sri Ravi Shankar said: Paramarth Triveni flower is the divine symbol of Indian culture.
चिदानंद सरस्वती से मुलाकात करते श्री श्री रविशंकर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

परमार्थ निकेतन शिविर में श्री श्री रविशंकर ने भारतीय संस्कृति के अद्वितीय तत्वों के विषय पर चर्चा की। उन्होंने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का दर्शन करते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति का दिव्य प्रतीक है। यह वास्तव में भारतीय संस्कृति का अद्भुत केंद्र बनकर उभरा है।

विज्ञापन

श्री श्री रविशंकर के परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में पधारने पर साध्वी भगवती सरस्वती ने उन्हें पूरे परिसर का भ्रमण कराया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में निर्मित दिव्य कृतियों का दिव्य दर्शन कराया।

विज्ञापन

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत एक ऐसी भूमि है, जहां की संस्कृति, परंपराएं और आध्यात्मिकता न केवल हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग हैं, बल्कि वे हमारे अस्तित्व के हर पहलू को गहराई से प्रभावित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि महाकुंभ एक ऐसा दिव्य और अद्भुत अवसर है, जब लाखों श्रद्धालु एक साथ आकर धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रयासरत होते हैं। यह ऐसा पर्व है, जो न केवल भौतिक, बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धता का भी प्रतीक है। इस अवसर पर आचार्य दीपक शर्मा, गंगा नंदनी त्रिपाठी, अरुण सारस्वत, निवृति, आईसी अग्रवाल, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमार उपस्थिति रहे। सभी ने श्री श्री रविशंकर का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed