फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sports Day: Manish and Ujala topped in the goodwill race organized on Major Dhyan Chand Jayanti

खेल दिवस : मेजर ध्यानचंद जयंती पर आयोजित सद्भावना दौड़ में मनीष व उजाला अव्वल 

Sun, 29 Aug 2021 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 07:07 PM IST
सार

दौड़ के पुरुष वर्ग में मनीष कुमार कुशवाहा को स्वर्ण, शहवाज खान को रजत, राजेश कुमार पटेल को कांस्य, महिला वर्ग में उजाला राय को स्वर्ण, अंचल मौर्या को रजत व निधि कुमारी कांस्य पदक दिया गया।

विज्ञापन
Sports Day: Manish and Ujala topped in the goodwill race organized on Major Dhyan Chand Jayanti
राष्ट्रीय खेल दिवस

विस्तार

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर कुलभास्कर आश्रम महाविद्यालय मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में मनीष और महिला वर्ग में उजाला विजेता रहे। दौड़ महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सिविल लाइंस आयकर चौराहे पर समाप्त हुई। इसकी शुरुआत केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ सिंह ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के 150 वर्ष पूर्ण होने पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन कराने का आह्वान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अर्चना सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


दौड़ के पुरुष वर्ग में मनीष कुमार कुशवाहा को स्वर्ण, शहवाज खान को रजत, राजेश कुमार पटेल को कांस्य, महिला वर्ग में उजाला राय को स्वर्ण, अंचल मौर्या को रजत व निधि कुमारी कांस्य पदक दिया गया। इसके अतिरिक्त सूरज सिंह, अभिषेक कुमार यादव, शौर्य तिवारी, राम गोपाल यादव, विवेक धनकड़, धीरज सिंह, अविचल पांडेय, कविता गुप्ता, शुभांगी, ओमिका कुशवाहा, शैब्या गुप्ता, सुषमा यादव, शैलजा त्रिपाठी एवं साक्षी शुक्ला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार पचौरी ने किया। कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के महासचिव एचडी कौटिल्य  
विज्ञापन


ओलंपियन अभिन्न श्याम व प्रांजलि सम्मानित
खेल दिवस पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी कांस्य पदक विजेता प्रांजलि शिवपुरी को सम्मानित किया गया। इविवि के खेल प्रभारी देवेश मिश्रा ने प्रो. हर्ष कुमार व अभिन्न श्याम गुप्ता का स्वागत किया। निदेशक स्पोर्ट्स बोर्ड इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रो. हर्ष कुमार व अभिन्न श्याम गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अभिन्न श्याम गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के करियर और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया और अपने अनुभव भी साझा किए। बैडमिंटन कोच ने प्रदीप तिवारी स्वागत भाषण दिया तथा स्क्वैश कोच मो. साबिर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में लालगोपालगंज विजेता
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत विकासखंड कौड़िहार के आरडी कांवेंट स्कूल नवाबगंज में बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्राम पंचायतों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में लालगोपालगंज विजेता व पथरियापुर की टीम उपविजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि बालिकाएं राष्ट्र की शक्ति होती हैं और खेलकूद से शक्ति का विकास होता है। इस अवसर पर व्यायाम प्रशिक्षक राहुल मौर्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय, संदीप कुमार, प्रशांत कुमार, नवीन कुमार, शिवा, नलिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed