फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   spoil coriander ceased in naini

नैनी मढाई लाख रुपये की खराब धनिया सीज

Sun, 06 Oct 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
spoil coriander ceased in naini
spoil coriander ceased in naini
पूर्व में लिए नमूनों के आधार पर 21 प्रतिष्ठानों पर 21.10 लाख का जुर्माना
विज्ञापन

शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में खराब पनीर के उपयोग पर लगाया गया जुर्माना
प्रयागराज। नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुद्रा इंटरनेशनल में खराब धनिया की पैकिंग का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से शनिवार को हुई कार्रवाई में यहां करीब ढाई लाख रुपये की खाद्य सामग्री सीज कर दी गई है। साथ में साबुत और धनिया पाउडर के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। विभाग की अलग-अलग टीम ने जिले के 186 प्रतिष्ठानों की जांच की। 43 प्रतिष्ठानों में 50 संदिग्ध नमूने लिए गए। अभिहित अधिकारी डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

इसके अलावा पूर्व में लिए गए नमूनों के आधार पर खराब पनीर, दूध, बेसन, खोया आदि की बिक्री करने वाले 21 प्रतिष्ठानों पर 21.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने सुनवाई के बाद यह जुर्माना लगाया। इसमें मेसर्स होटल इलाहाबाद रीजेंसी तथा सप्लायर-कुश इंटरप्राइजेज पर खरीब पनीर की बिक्री पर 1.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पनीर व्यवसायी त्रिलोकी नाथ पाल पर सबसे अधिक 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि सभी को 15 दिन के भीतर अर्थदंड जमा करने का आदेश दिया गया। पैसा जमा न करने वालों के खिलाफ आरसी जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संस्था खाद्य पदार्थ जुर्माना राशि
होटल रीजेंसी-कुंश इंटरप्राइजेज पनीर 1.15 लाख
शंभूनाथ केसरवानी अरहर की दाल 90 हजार
हरीश कुमार आइसक्रीम 20 हजार
चिराग यादव चाट मसाला 50 हजार
सुनील मिश्रा ब्रेड एक लाख
त्रिलोकी नाथ पाल पनीर 2.50 लाख
अतुल कुमार सोहनपपड़ी दो लाख
अमरनाथ यादव दूध दो लाख
ज्ञानपाल सिंह मिश्रित दूध दो लाख
रमेश केशरवानी मटर दाल 20 हजार
दुर्गा प्रसाद सरसों का तेल एक लाख
ओमप्रकाश केशवानी स्पेशल रोल दो लाख
सुभाष चंद्र यादव पनीर 50 हजार
दिलीप कुमार बेसन 40 हजार
राम सिंह खोया एक लाख
रामसूरत साहू दूध 50 हजार
आशाराम यादव खोया एक लाख
बलवंत कुमार बेसन 40 हजार
राजेंद्र प्रसाद दूध एक लाख
गुलाब चंद्र बेसन 35 हजार
सतीश चंद्र यादव मिश्रित दूध 50 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed