{"_id":"6384f9c6073cf27338627303","slug":"speeding-van-rams-into-prayagraj-dm-car-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : प्रयागराज के डीएम की कार में तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : प्रयागराज के डीएम की कार में तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:42 PM IST
सार
प्रयागराज के डीएम संजय खत्री की खड़ी इनोवा कार में सोमवार को तेज रफ्तार मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीएम की कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : हादसे में घायल चालक का सीएचसी में उपचार कराते डीएम संजय खत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के डीएम संजय खत्री की खड़ी इनोवा कार में सोमवार को तेज रफ्तार मारुति वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डीएम की कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार की रात करीब 9:30 बजे लखनऊ से प्रयागराज जा रहे डीएम संजय खत्री रास्ते में बछरावां स्थित चरुआ मंदिर में दर्शन करने के लिए रुके थे। डीएम मंदिर में पत्नी के साथ दर्शन कर रहे थे, तभी लखनऊ की ओर से रायबरेली की ओर जा रही तेज रफ्तार मारुति वैन ने उनकी इनोवा क्रिस्टा कार में तेज टक्कर मार दी। हादसे में डीएम की गाड़ी का चालक अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बछरावां पुलिस ने बताया कि वैन को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। डीएम संजय खत्री ने बताया कि वह दर्शन के लिए मंदिर पर रुके थे, तभी उनके चालक को किसी वैन से धक्का लग गया। उनकी सरकारी कार सुरक्षित है।
विज्ञापन