फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speed ??of trains will increase between Allahabad to Manikpur

इलाहाबाद जंक्शन से मानिकपुर के बीच बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Speed ??of trains will increase between Allahabad to Manikpur
Speed ??of trains will increase between Allahabad to Manikpur
प्रयागराज। इलाहाबाद-मुंबई रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरूआत इलाहाबाद जंक्शन-मानिकपुर रेलखंड से होने जा रही है। इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए शुक्रवार को जंक्शन से मानिकपुर के बीच स्पीड ट्रायल किया गया। इस दौरान संबंधित रेलखंड पर इलेक्ट्रिक इंजन अधिकतम 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चला। महज 1.20 घंटे में यह इंजन इलाहाबाद से मानिकपुर पहुंच गया। इस सफल ट्रायल के बाद संबंधित रूट पर ट्रेनों की अधिकतम स्पीड रेलवे द्वारा अब शीघ्र ही अधिकतम 110 किमी प्रति घंटा कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जंक्शन से मानिकपुर के बीच रेल विद्युतीकरण का काम काफी पहले ही हो चुका है। इस मार्ग के एक दो खंड में ही ट्रेनों की अधिकतम स्पीड अभी तक 100 किमी प्रति घंटा ही थी। रेलवे द्वारा काफी समय से इस रेलखंड पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन कुछ तकनीकी अड़चन की वजह से यह संभव नहीं था। पिछले दिनों ही सिगनलिंग एवं अन्य तकनीकी अड़चनों को रेलवे ने दूर कर इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का निर्णय लिया। इसी क्रम में शुक्रवार को इलेक्ट्रिक इंजन और एक एलएचबी कोच का स्पीड ट्रायल लिंक जंक्शन (नैनी) से मानिकपुर के बीच किया गया। सुबह 9.30 बजे स्पीड ट्रायल शुरू हुआ।
विज्ञापन

इंजन 10.50 बजे मानिकपुर पहुंच गया। वापसी में मानिकपुर से दिन में 1.20 बजे चलने के बाद दोपहर 2.40 बजे इंजन यहां आ गया। इस दौरान इसे अधिकतम 125 किमी की रफ्तार से चलाया गया। ट्रायल एनसीआर मुख्यालय के चीफ ट्रैक इंजीनियर एके ददरिया, डिवीजन के डीईएन आरके श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। स्पीड ट्रायल के सफल रहने के बाद एनसीआर प्रशासन ने शीघ्र ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 110 किमी प्रति घंटा करने की बात कही है। सीपीआरओ अजीत सिंह ने स्पीड ट्रायल के सफल होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed