फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Speed of trains has not improved, Bhubaneswar Rajdhani delayed by more than 14 hours

Railway : नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, 14 घंटे से ज्यादा लेट रही भुवनेश्वर राजधानी

Thu, 04 Jan 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Jan 2024 12:32 PM IST
सार

अप की तरह डाउन भुवनेश्वर राजधानी भी 13.30 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। यहां इसके आने का समय रात 11.53 बजे है, जो बुधवार दोपहर 1.25 बजे पहुंच सकी। इसके पूर्व वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह 11.45 बजे आई।

विज्ञापन
Speed of trains has not improved, Bhubaneswar Rajdhani delayed by more than 14 hours
शहर में फैले कोहरे में आती ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा दिया है। बुधवार को भी प्रयागराज आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से प्रयागराज पहुंचीं। भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी की लेटलतीफी 14 घंटे से ज्यादा की हो गई। इसके यहां आने का समय रात 2.30 है, जो शाम पांच बजे के बाद ही जंक्शन पहुंच सकी।

विज्ञापन

अप की तरह डाउन भुवनेश्वर राजधानी भी 13.30 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। यहां इसके आने का समय रात 11.53 बजे है, जो बुधवार दोपहर 1.25 बजे पहुंच सकी। इसके पूर्व वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह 11.45 बजे आई।

विज्ञापन

12404 बीकानेर-प्रयागराज 3.30 घंटे, 14164 संगम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सुबह 10.35 बजे, देहरादून-सूबेदारगंज 5.25 घंटे, आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस 5.20 घंटे, 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.05 घंटे, आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर 5.35 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 5.40 घंटे, 12560 शिवगंगा 1.30 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 5.10 घंटे तक विलंबित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमी हाईस्पीड ट्रेन की वंदे भारत की भी रफ्तार मौसम ने थाम ली। नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदे भारत 1.45 घंटे की देरी से दोपहर दो बजे के आसपास पहुंची। वापसी में वंदे भारत शाम 4.30 की जगह शाम छह बजे के बाद जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed