फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Special trains will be seen in Magh Mela as soon as Kumbh like crowd is seen, timetable will not be released i

Railway : कुंभ की तरह भीड़ देखकर ही माघ मेला में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, पहले से नहीं जारी होगी समय सारिणी

Thu, 21 Dec 2023 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 07:00 PM IST
सार

र्ष 2013 में लगे कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ से सबक लेते हुए 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने भीड़ के हिसाब से ही मेला स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इसका फायदा यह रहा कि जंक्शन, प्रयाग और रामबाग पर यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन
Special trains will be seen in Magh Mela as soon as Kumbh like crowd is seen, timetable will not be released i
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले वर्ष लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियों का रिहर्सल मानकर रेलवे द्वारा माघ मेले के मौके पर एक खास व्यवस्था की जा रही है। वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले की तर्ज पर माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व पर रेलवे बिना समय सारिणी के स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इस दौरान रूट वार भीड़ देखकर ही रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। रेलवे द्वारा यही व्यवस्था अगले वर्ष महाकुंभ के मेले में भी अपनाई जा सकती है।

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2013 में लगे कुंभ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ से सबक लेते हुए 2019 में लगे कुंभ मेले के दौरान उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे ने भीड़ के हिसाब से ही मेला स्पेशल ट्रेनें चलाईं। इसका फायदा यह रहा कि जंक्शन, प्रयाग और रामबाग पर यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। कुंभ में जिस रूट के ज्यादा यात्री होते उसी रूट पर स्पेशल ट्रेन चला दी जाती। इससे यात्रियों को भी राहत मिली।
विज्ञापन


प्रयागराज में अगले वर्ष महाकुंभ मेले का आयोजन है। इसमें में देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से ही संगम नगरी आएंगे। इस बार का माघ मेला महाकुंभ मेले की तैयारियों का रिहर्सल माना जा रहा है। इसी वजह से महाकुंभ में लागू की जाने वाली तमाम तैयारियां माघ मेेले में परखी जाएंगी। ताकि अगर कहीं कोई कमी है तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल माघ मेले में स्पेशल ट्रेनों के कई रेक रिजर्व में रखे जाएंगे। ताकि समय रहते इनका संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जा सके। इस दौरान प्रयागराज जंक्शन से कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर रूट के लिए ट्रेनें भीड़ के हिसाब से चलाई जाएंगी। वहीं उत्तर रेलवे के प्रयागराज संगम से लखनऊ, अयोध्या रूट की स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। वहीं झूंसी और प्रयागराज रामबाग स्टेशन से वाराणसी रूट की ओर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह का कहना है कि माघ मेले के अवसर पर इस बार स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं की जाने की तैयारी है। प्रमुख स्नान पर्वों पर भीड़ के हिसाब से रूट वार ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।

इस बार यात्री आश्रय स्थल के बाहर रहेंगे टिकट काउंटर

पिछले कुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन परिसर में चार यात्री आश्रय स्थल के बाहर इस बार यात्रियों को जनरल टिकट रेलवे द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए लीडर रोड साइड में बने यात्री आश्रय स्थल पर रेलवे जनरल टिकट के लिए काउंटर बनाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed