{"_id":"6946aa125166e70a3a077804","slug":"special-train-will-run-from-tirupati-machilipatnam-charlapalli-to-prayagraj-time-table-released-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : तिरुपति, मछलीपट्टनम, चर्लापल्ली से प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी किया गया टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : तिरुपति, मछलीपट्टनम, चर्लापल्ली से प्रयागराज के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जारी किया गया टाइम टेबल
Sat, 20 Dec 2025 07:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Dec 2025 07:22 PM IST
सार
रेलवे द्वारा तिरुपति, मछलीपट्टनम और चर्लापल्ली से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया गया है। इन सभी वनवे स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को जारी कर दिया है।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे द्वारा तिरुपति, मछलीपट्टनम और चर्लापल्ली से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का एलान किया गया है। इन सभी वनवे स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। तिरुपति से गाड़ी संख्या 07298 का संचालन शनिवार 20 दिसंबर की सुबह 8.15 बजे होगा जो इटारसी, भोपाल, झांसी के रास्ते रविवार सुबह 4:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
इसी तरह मछलीपट्टनम से गाड़ी संख्या 07401 की रवानगी सोमवार 22 दिसंबर की शाम 4:20 बजे होगी। यह गाड़ी नागपुर, भोपाल, झांसी, उरई, गोविंदपुरी आदि स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसी क्रम में चर्लापल्ली से 23 दिसंबर को गाड़ी संख्या 07402, गाड़ी संख्या 07403 का संचालन 24 दिसंबर को और गाड़ी संख्या 07404 भी 25 दिसंबर को उक्त समय पर चलेगी। 26 दिसंबर को चर्लापल्ली से गाड़ी संख्या 07405 की रवानगी शाम 7:45 बजे होगी। जो अगले दिन सुबह 4:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन