{"_id":"617ac459b3964e38ba3be1f4","slug":"special-train-gati-shakti-express-will-run-with-20-ac-economy-coaches-for-the-first-time","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन : पहली बार 20 एसी इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी गति शक्ति एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेशल ट्रेन : पहली बार 20 एसी इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी गति शक्ति एक्सप्रेस
Thu, 28 Oct 2021 09:10 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली और छठ के मौके पर ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे पहली बार ऐसी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है जिसमें सभी कोच एसी इकोनॉमी श्रेणी के रहेंगे। आनंद विहार से पटना के बीच वाया प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज रामबाग के रास्ते ‘गति शक्ति विशेष’ ट्रेन का संचालन 29 अक्तूबर से शुरू होगा। यह ट्रेन सात नवंबर तक कुल पांच फेरे लगाएगी।
वर्तमान समय प्रयागराज-जयपुर, प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस में ही दो-दो एसी इकोनॉमी कोच लगे हैं। लेकिन गति शक्ति विशेष एक्सप्रेस में सभी 20 कोच एसी इकोनॉमी श्रेणी के ही रहेंगे। आनंद विहार से 29, 31 अक्तूबर, 2, 5 और 7 नवंबर की रात 11.10 बजे चलकर 01684 गति शक्ति एक्सप्रेस सुबह 9.05-9.10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं दिन में 3.45 बजे पटना पहुंच जाएगी।
वापसी में पटना से गाड़ी संख्या 01683 का संचालन 30 अक्तूबर, 1, 3, 6 और 8 नवंबर की शाम 5.45 बजे होगा, जो रात 12.05-12.10 बजे प्रयागराज जंक्शन और सुबह 9.50 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि यह पहला मौका है कि जब किसी ट्रेन में सभी कोच एसी इकोनॉमी श्रेणी के लग रहे हैं।

दिवाली और छठ की भीड़ के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ के मौके पर यात्रियों की आवाजाही के लिए रेलवे द्वारा कुछ और स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने का एलान किया गया है। इसमें पुणे-बनारस, लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर, छत्रपति शिवाजी टर्मिनल-भागलपुर, नई दिल्ली-बरौनी प्रमुख रूप से शामिल है। संबंधित ट्रेनों की समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई।
स्पेशल ट्रेनों के प्रयागराज जंक्शन/ं छिवकी आने का समय एवं दिन

- 01237 पुणे-बनारस, रात 8.20-8.50 बजे, प्रत्येक मंगलवार 02 से 16 नवंबर तक
- 01238 बनारस-पुणे, सुबह 4.00-4.35 बजे, प्रत्येक बुधवार 03 से 17 नवंबर तक
- 01243 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर, शाम 4.40-4.42 बजे, प्रत्येक मंगलवार 02 से 16 नवंबर तक
- 01244 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक, शाम 4.04-4.06 बजे, प्रत्येक बुधवार 03 से 17 नवंबर तक
- 01245 मुंबई सीएसटी-भागलपुर, सुबह 10.05-10.10 बजे, प्रत्येक मंगलवार 02 से 16 नवंबर तक
- 01246 भागलपुर-मुंबई सीएसटी, रात 10.30-10.35 बजे, प्रत्येक बुधवार 03 से 17 नवंबर तक
- 09646 नई दिल्ली-बरौनी, रात 10.25-10.35 बजे, 31 अक्तूबर को
- 09645 बरौनी-नई दिल्ली, शाम 6.15-6.25 बजे, 01 नवंबर को
- 01700 नई दिल्ली-बरौनी, शाम 4.35-4.45 बजे, 30 अक्तूबर को
- 01699 बरौनी-नई दिल्ली, सुबह 11.25-11.30 बजे, 31 अक्तूबर को
प्रयागराज के रास्ते दिल्ली से गया के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
त्योहारों के मद्देनजर नई दिल्ली से गया के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से होते हुए चलेगी। दिल्ली से ट्रेन 29 अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार एवं शुक्र्रवार को सुबह 8.10 बजे से चलेगी। गया स्टेशन पर ट्रेन रात में 12.30 बजे पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन शाम को 5.50 आएगी। गया से ट्रेन 26 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सुबह सात बजे चलेगी और रात में 11.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन अपराह्न 12.45 बजे आएगी।
पटना से आनंद विहार के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। पटना से ट्रेन 13 से 16 नवंबर के बीच शनिवार एवं मंगलवार को रात 10.30 बजे चलेगी और अगले दिन शाम पांच बजे आनंद विहार पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन सुबह 5.10 बजे आएगी। आनंद विहार से ट्रेन 14 से 17 नंवबर के बीच रविवार एवं बुधवार को शाम 7.20 बजे चलेगी और दिन में 3.15 बजे पटना पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन सुबह आठ बजे आएगी।