फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP state president said: Sengol is a symbol of monarchy and the constitution is of democracy

सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले : सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक और संविधान लोकतंत्र का, भाजपा सरकार कर रही भेदभाव

Sat, 13 Jul 2024 07:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jul 2024 07:06 PM IST
सार

प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर को पीडीए का महानायक बताया। कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में फैली सामाजिक गैर बराबरी, शैक्षिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ समाजवादी आंदोलन की मुख्यधारा में देश के लाखों लोगों को जोड़ते हुए जो राजनैतिक ऊंचाई हासिल की, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखी गई है।

विज्ञापन
SP state president said: Sengol is a symbol of monarchy and the constitution is of democracy
कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति का अनावरण करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल शनिवार को कहा कि सेंगोल राजतंत्र का और संविधान लोकतंत्र का प्रतीक है। कहा कि मोदी सरकार ने जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न तो दिया लेकिन उनकी पीढि़यों को वह आरक्षण और अधिकार नहीं दे रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह विचार शनिवार को सहसों के भोपतपुर गांव स्थित एक शिक्षण संस्थान में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर व्यक्त किए।

विज्ञापन

प्रतिमा का अनावरण करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर को पीडीए का महानायक बताया। कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में फैली सामाजिक गैर बराबरी, शैक्षिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ समाजवादी आंदोलन की मुख्यधारा में देश के लाखों लोगों को जोड़ते हुए जो राजनैतिक ऊंचाई हासिल की, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखी गई है।

विज्ञापन


पीडीए समाज के उत्थान के लिये अपना सब कुछ समर्पित कर देने वाला राजनेता बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके विचार, सिद्धांत आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। कहा कि पूर्व पीएम स्व. चौधरी चरण सिंह और क़ृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को सरकार भारत रत्न तो देती है लेकिन किसानों के साथ वह लगातार अन्याय भी कर रही है। कार्यक्रम में एमएलसी डा. मान सिंह यादव, विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अमरनाथ सिंह मौर्य, पूर्व विधायक गण मुजतबा सिद्दीकी, सत्यवीर मुन्ना, धनीलाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सहसों के पास लालाबाजार में व्यापारी नेता अरविंद केसरवानी के नेतृत्व में बाजार एवं आसपास के लोगाें द्वारा स्वागत किया गया। वहां उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। इस अवसर पर वहां कवि सम्मेलन भी हुआ। कार्यक्रम में शिव प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, डॉ सुरेश सेन, पंधारी यादव,धर्मराज पटेल,राजेंद्र शर्मा, कृष्ण मूर्ति सिंह यादव , दान बहादुर मधुर आदि की मौजूदगी रही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed