फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP staged a protest demanding the removal of Gyanesh Kumar.

Prayagraj News: सपा ने ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
SP staged a protest demanding the removal of Gyanesh Kumar.
मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले कीशवयात्रा निकालते सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़पहो गई। अमर  - फोटो : shiv tripathi
समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला। यह मार्च दोपहर 12 बजे जाॅर्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ। इस दौरान बालसन चौराहे पर घंटों तक नारेबाजी, हंगामा और धक्का-मुक्की का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

मार्च जिला कचहरी तक गया, जहां राष्ट्रगान के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसमें जिला और महानगर की सभी विधानसभाओं से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर, तख्तियां और पार्टी के झंडे ले रखे थे। वे वोट चोर गद्दी छोड़ और ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

पुतला लेकर सपा कार्यकर्ता बालसन चौराहे पर स्थित गांधी जी की प्रतिमा तक पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद पुतला जलाने को लेकर पुलिस से उनकी झड़प शुरू हो गई। अलग-अलग चार पुतले जलाने के प्रयास में पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। सपा कार्यकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन और यमुनापार महासचिव इंजीनियर जगदीश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक विजमा यादव, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, हाकिम लाल बिन्द, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, महानगर महासचिव रवींद्र यादव, सत्यवीर मुन्ना आदि प्रदर्शन में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed