फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP sansad Azam Khan case

आजम खां, पत्नी-बेटे की जमानत पर अगली सुनवाई 11 को

Fri, 06 Dec 2019 12:05 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 06 Dec 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
SP sansad Azam Khan case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद मोहम्मद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम और पुत्र अब्दुल्ला आजम खां की अग्रिम जमानत अर्जियों पर हाईकोर्ट में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी। राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट से अनुरोध किया गया कि इस मामले में अपर महाधिवक्ता सरकार की तरफ से बहस करेंगे। इसलिए सुनवाई स्थगित की जाए। सरकारी अधिवक्ता ने यह भी आश्वासन दिया है कि 11 दिसंबर तक आजम खान के खिलाफ कोई प्रतिकूल या उत्पीड़न की कार्रवाई नहीं की जाएगी। दूसरी तरफ मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने भी मोहम्मद आजम खान के मामले को 11 दिसंबर को सुनवाई हेतु पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अर्जी पर अधिवक्ता कमरूल हसन सिद्दीकी और सफदर काजमी ने बहस की। आजम खां ने 16 मामलों में जमानत अर्जी दाखिल की है, जिसमें से यतीम खाने पर अवैध कब्जे को लेकर मामले दर्ज हैं। कुछ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर के दर्ज हैं । कुछ मामले मुर्गी और बकरी चोरी को लेकर के दर्ज कराए गए हैं। इन सब 16 मामलों को लेकर हाई कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई है। जिसकी सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed