{"_id":"65e43a105d276cabfe05ccce","slug":"sp-mla-targeted-yogi-government-said-government-is-ruining-the-future-of-youth-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सपा विधायक ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार बर्बाद कर रही युवाओं का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सपा विधायक ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार बर्बाद कर रही युवाओं का भविष्य
Sun, 03 Mar 2024 02:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:21 PM IST
सार
सपा विधायक संदीप पटेल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कई दिनों तक जब प्रतियोगी छात्र धरने पर बैठे रहे तब जाकर सरकार बैकफुट पर आई।
विज्ञापन
सपा विधायक संदीप पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक मामले में प्रयागराज के सपा विधायक संदीप पटेल ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। युवाओं का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। कई दिनों तक जब प्रतियोगी छात्र धरने पर बैठे रहे तब जाकर सरकार बैकफुट पर आई। यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से कराई गई परीक्षा में इस तरह की बदइंतजामी सरकार की नाकामी है।
विधायक संदीप पटेल ने कहा कि आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा २०२३ में दस लाख से अधिक प्रतियोगी विद्यार्थियों ने रजिस्टे्रशन कराया था। ११ फरवरी की परीक्षा में सात लाख लोग शामिल हुए थे। परीक्षा के पहले ही प्रश्र पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जब दबाव बनाया गया तो सरकार को गलती का एहसास हुआ। विधायक ने कहा कि सरकार के पास किसी प्रकार की पारदर्शिता नहीं है।