{"_id":"62531742e517e4359d4d7116","slug":"sp-mla-s-nephew-named-in-molesting-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सपा विधायक का भतीजा छेड़खानी में नामजद, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सपा विधायक का भतीजा छेड़खानी में नामजद, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 10 Apr 2022 11:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:13 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि शनिवार को वह अपने बेटे के साथ जमीन पर थी, तभी अज्ञात साथियों संग रंजीत आया और मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। गेट लगाकर जमीन तक पहुंचने का रास्ता भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सपा विधायक विजमा यादव के भतीजे रंजीत कुमार यादव पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। कैंट निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी कछार स्थित उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर प्लाटिंग करना चाहता है।
विज्ञापन
शनिवार को वह अपने बेटे के साथ जमीन पर थी, तभी अज्ञात साथियों संग रंजीत आया और मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। गेट लगाकर जमीन तक पहुंचने का रास्ता भी बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन