{"_id":"66db9c33c0b19c148e05e1fa","slug":"sp-handed-over-responsibility-to-officials-for-phulpur-by-election-allahabad-news-c-3-1-ald1024-450718-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":":::सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...फूलपुर उपचुनाव के लिए सपा ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
:::सभी केंद्रों के ध्यानार्थ...फूलपुर उपचुनाव के लिए सपा ने पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
इफको फूलपुर में सीएम योगी की सभा के बाद मुख्य विपक्षी दल सपा ने विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा यह मानकर चल रही है कि किसी भी दिन चुनाव की तिथि घोषित हो सकती है। इसे लेकर पार्टी प्रदेश, जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी सेक्टर व जोन स्तर का प्रभार सौंप दिया है।
पार्टी कार्यालय में आगे की रणनीति को लेकर शुक्रवार को सपा गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें नए वोटरों के नाम लिस्ट में जोड़े जाने की प्रक्रिया में तहसील कर्मचारियों की ओर से बरती जा रही शिथिलता पर चिंता जताई। कहा कि तहसील में नए फॉर्म स्वीकार करने में हिलाहवाली की जा रही है।
आरोप लगाया गया कि सत्ता के इशारे पर स्थानीय प्रशासन दबाव में है। इस वजह से सपा के कार्यकर्ताओं की ओर से जमा कराए जा रहे फार्मों को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। अनिल यादव ने कहा कि पूरी विधानसभा में कुल 435 बूथ हैं। इसकी निगरानी के लिए इसे 43 सेक्टर एवं सात जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
उप चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री इंद्र जीत सरोज की देखरेख में सभी सेक्टर, जोन में जिले व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को भी सहयोग करने के लिए जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में दान बहादुर मधुर, राम अवध पाल, जगदीश यादव, नाटे चौधरी, हरिशचंद्र यादव रहे।