फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP entrusted the responsibility of conducting the elections to 46 KKs for the body elections.

प्रयागराज : निकाय चुनाव के लिए केके श्रीवास्तव समेत 46 को सपा ने सौंपी चुनाव संचालन की जिम्मेदारी

Wed, 26 Apr 2023 09:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
SP entrusted the responsibility of conducting the elections to 46 KKs for the body elections.
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव संचालन के लिए प्रयागराज की टीम का गठन कर दिया है। इस टीम में प्रदेश कार्यालय से आए केके श्रीवास्तव समेत कुल 46 लोगों को जगह दी गई है। टीम में सपा के वर्तमान विधायकों के साथ पूर्व विधायक एवं संगठन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

 

प्रदेश कार्यालय से जिम्मेदारी मिलने के बाद केके श्रीवास्तव प्रयागराज भी पहुंच गए। उन्होंने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों, नेताओं की बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भावी रणनीति पर चर्चा की। बता देें कि केके श्रीवास्तव पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रहने के साथ ही सपा महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

सपा मीडिया प्रभारी दान बहादुर मधुर ने बताया कि 46 सदस्यीय टीम में महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, विधायक विजमा यादव, हाकिम चंद्र बिंद, संदीप पटेल, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, अंसार अहमद, गामा पांडेय, पूर्व पार्षद विनय कुशवाहा, जोखू लाल यादव, योगेश चंद्र यादव, कृष्णमूर्ति सिंह यादव आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed