फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP delegation stopped when it came to meet the student leader lodged in Naini Jail

प्रयागराज : नैनी जेल में बंद छात्रनेता से मिलने पहुंचे सपा के प्रतिनिधि मंडल को किया गया गिरफ्तार, जमकर हंगामा

Thu, 27 Jul 2023 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस की वापसी और छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर 1090 दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन स्थल से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अजय सम्राट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रनेता पर बिना अनुमति के कैंपस में धरना प्रदर्शन करने सहित तमाम आरोप हैं। सपा के प्रतिनिधि मंडल को गिरफ्तार कर पुलिस लाइंस भेज दिया गया।

विज्ञापन
SP delegation stopped when it came to meet the student leader lodged in Naini Jail
जेल के गेट पर धरने पर बैठे सपा नेताओं को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल में बंद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अजय सम्राट से मिलने के लिए पहुंचे सपा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस और प्रशासन ने जेल के गेट पर रोक दिया और उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और सपा के नेताओं में जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन




विज्ञापन





आक्रोशित सपा नेता जेल के गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इन्हें गेट से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। माहौल को बिगड़ते देख कई थानों की पुलिस और पीएसी फोर्स मंगा ली गई। सपा के नेता छात्रनेता से मिलने की मांग पर अड़े रहे। बवाल को देखते हुए प्रतिनिधि मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

SP delegation stopped when it came to meet the student leader lodged in Naini Jail
पुलिस अधिकारियों से बात करते सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस की वापसी और छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर 1090 दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन स्थल से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अजय सम्राट को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रनेता पर बिना अनुमति के कैंपस में धरना प्रदर्शन करने सहित तमाम आरोप हैं। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर छात्रनेता से मिलने के लिए नैनी केंद्रीय कारागार भेजा है।

SP delegation stopped when it came to meet the student leader lodged in Naini Jail
सपा नेताओं को जेल के गेट से हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिनिधि मंडल में प्रतापगढ़ के सपा विधायक डॉ. आरके पटेल, हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद, मेजा विधायक संदीप पटेल, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, इलाहाबाद विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष हेमंत सिंह टुन्नू, सपा के प्रवक्ता मनोज काका, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव और छात्रनेता आदिल हमजा शामिल है। प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को जेल में बंद छात्रनेता से मिलने के लिए पहुंचा तो उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। जिसको लेकर पुलिस से सपा नेताओं की तीखी नोकझोंक हुई। प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए जेल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। हंगामा और नारेबाजी को देखते हुए नैनी, करछना और घूरपुर सहित कई थानों की पुलिस और पीएसपी को मौके पर बुला लिया गया है। 

SP delegation stopped when it came to meet the student leader lodged in Naini Jail
सपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

नैनी जेल में बंद छात्र नेता से मिलने गए सपा प्रतिनिधिमंडल को किया गया गिरफ्तार


नैनी जेल में बंद छात्र नेता अजय सम्राट से मिलने गए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को नैनी जेल गेट पर ही पुलिस द्वारा जबरन गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने वालों में सपा यमुनापार जिलाध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, एमएलसी डॉ मान सिंह यादव, विधायक आर के पटेल, विधायक हाकिम लाल बिंद, मनोज काका, हेमंत, आदिल हमजा, उदय प्रकाश, गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव, राम सुमेर पाल, जगदीश यादव आदि लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed