फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP chief Akhilesh Yadav will visit Javed Pump the alleged mastermind of Prayagraj violence, in jail.

UP : प्रयागराज हिंसा के कथित मास्टर माइंड जावेद पंप से जेल में मिलने जाएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव

Thu, 15 Sep 2022 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 03:57 PM IST
सार

पूर्व में समाजवादी पार्टी द्वारा की गई मदद के लिए भी जावेद पंप के बच्चों ने अखिलेश यादव और जिले में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का आभार प्रकट किया। सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बताया की अखिलेश यादव कहा है कि अतिशीघ्र ही विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल देवरिया जेल में जावेद पंप से मिलने मिलेगा।

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav will visit Javed Pump the alleged mastermind of Prayagraj violence, in jail.
जावेद पंप के पुत्र उमाम और पुत्री सुमैया ने लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बुधवार को जेल में बंद जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के परिवारजनों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ सपा कार्यालय में मुलाकात कराई। जावेद पंप के पुत्र उमाम और पुत्री सुमैया ने अखिलेश यादव से तकरीबन आधे घंटे तक बात की और इस दौरान दोनों ने कहा की उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यकों , पिछड़ों , पीड़ितों और असहाय लोगों के आप ही एक सहारा और सबसे बड़े पैरोकार भी हैं जिनसे हम न्याय की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन



पूर्व में समाजवादी पार्टी द्वारा की गई मदद के लिए भी जावेद पंप के बच्चों ने अखिलेश यादव और जिले में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव का आभार प्रकट किया। सपा के जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने बताया की अखिलेश यादव कहा है कि अतिशीघ्र ही विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल देवरिया जेल में जावेद पंप से मिलने मिलेगा।
विज्ञापन



इसके अलावा सपा मुखिया ने भी देवरिया जेल में जाकर जावेद पंप से मिलने का आश्वासन उनके बच्चों को दिया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले भी इनके परिवार की मदद की थी और आगे भी हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed