फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP-BSP workers came face to face at the Collectorate gate during nomination

प्रयागराज : बसपा और सपा समेत 15 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कल पर्चा दाखिले का अंतिम दिन

Sun, 05 May 2024 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2024 01:01 PM IST
सार

दिन में 12 बजे नामांकन बड़े शांतिपूर्वक ढंग से हुआ लेकिन बसपा और सपा प्रत्याशियों के पहुंचने पर चुनावी पारा अचानक चढ़ गया। पहले फूलपुर से बसपा उम्मीदवार रमेश सिंह पटेल समर्थकों संग पहुंचे। कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी करते रहे और रमेश नामांकन के लिए परिसर में प्रवेश कर गए।

विज्ञापन
SP-BSP workers came face to face at the Collectorate gate during nomination
नामांकन पत्र दाखिले के दौरान कलेक्ट्रेट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शनिवार को नामांकन का शोर पूरी तरह से सुनाई दिया। पांचवें दिन दोनों सीटों के लिए 15 लोगों ने नामांकन किया तो कलेक्ट्रेट के बाहर समर्थकों की भीड़ भी उमड़ी। गेट पर सपा और बसपा समर्थकों की ओर से लगातार नारेबाजी की जाती रही। इससे कई बार तनाव की स्थिति भी बन गई थी।

विज्ञापन


दिन में 12 बजे तक पांच प्रत्याशी नामांकन कर चुके थे लेकिन परिसर तथा आसपास के सन्नाटा ही रहा। इसके विपरीत बसपा और सपा उम्मीदवारों के पहुंचने का क्रम शुरू होने पर करीब साढ़े बारह बजे के बाद अचानक शोर बढ़ गया तथा कलेक्ट्रेट के आसपास का पूरा माहौल चुनावी हो गया था।
विज्ञापन


फूलपुर से बसपा के जगन्नाथ पाल तथा सपा के अमरनाथ सिंह मौर्य समेत कुल 10 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में निर्दलीय ऊषा, प्रेमचंद्र पटेल, भारत जोड़ो पार्टी के मो.नसीम हाशमी, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी की संगीता यादव, अपना दल कमेरावादी की महिमा पटेल, पीपल्स ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के मुशीर अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अपना दल के पं.घनश्याम दास शास्त्री, प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा के लाला राम सरोज शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

SP-BSP workers came face to face at the Collectorate gate during nomination
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर रही गहमागहमी। - फोटो : अमर उजाला।

इनके अलावा भाजपा के प्रवीण पटेल तथा युवा किसान पार्टी ने संजीव कुमार मिश्रा ने दोबारा नामांकन किया। शुक्रवार तक इस सीट के लिए नौ लोग नामांकन कर चुके थे। इस तरह से अब कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हो गए हैं। वहीं तीन लोग नामांकन फार्म भी ले गए। इस तरह से फूलपुर के लिए अब 52 लोग नामांकन फार्म ले जा चुके हैं।

इलाहाबाद सीट से बसपा के रमेश सिंह पटेल के अलावा चार अन्य प्रत्याशियों नामांकन किया। नामांकन करने वाले निर्दलीय गीतारानी शर्मा एवं विकास कुमार मिश्रा, सम्यक पार्टी के शिव प्रसाद विश्वकर्मा, परिवर्तन समाज पार्टी के अशोक कुमार शामिल रहे। शुक्रवार तक इस सीट से 11 लोगों ने नामांकन किया था। इस तरह से इलाहाबाद सीट के लिए अब तक 16 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। चार लोग फार्म भी ले गए। इस तरह से इस सीट के लिए 57 लोग नामांकन फार्म ले जा चुके हैं।

कल नामांकन का आखिरी दिन

रविवार को नामांकन नहीं होगा। वहीं सोमवार को पर्चा भरने का आखिरी दिन होगा। सभी राष्ट्रीय एवं राज्य में मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। ऐसे में बड़े दलों की भीड़ तो नहीं रहेगी लेकिन दोनों सीटों से कुल 107 लोग नामांकन फार्म ले गए हैं। इनमें से सिर्फ 35 लोगों ने ही नामांकन किया है। ऐसे में आखिरी दिन भी बड़ी संख्या में नामांकन होने की उम्मीद है।

SP-BSP workers came face to face at the Collectorate gate during nomination
नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट पर रही गहमागहमी। - फोटो : अमर उजाला।

भेदभाव कर रहा प्रशासन

प्रयागराज। फूलपुर से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। नामांकन करने पहुंचे अमरनाथ का कहना था कि भाजपा उम्मीदवारों के साथ मंत्री समेत अन्य नेताओं को कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने दिया गया था लेकिन सपा के विधायक तक को रोका जा रहा है।

करोड़पति अमरनाथ के पास हैं 19 वाहन

फूलपुर से सपा उम्मीदवार अमरनाथ मौर्य के पास 10.50 करोड़ रुपये से अधिक चल और अचल संपत्ति है। अमरनाथ के पास कुल 19 वाहन हैं। इनमें चार डंफर, सात जेसीबी, चार ट्रेलर हैं। यानि, 15 व्यावसायिक वाहन हैं। इनके अलावा स्कॉर्पियो तथा सफारी है। वहीं दो मोटरसाइकिलें भी हैं। अमरनाथ के पास राइफल और पिस्टल भी है। अमरनाथ की पत्नी के पास 120 ग्राम सोना तथा एक किग्रा चांदी है। हालांकि अमरनाथ पर तीन करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक का लोन भी है। अमरनाथ पर अलग-अलग धाराओं में तीन मुकदमे हैं।

SP-BSP workers came face to face at the Collectorate gate during nomination
बीएसपी प्रत्याशी रमेश पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

रमेश के पास कोई संपत्ति नहीं लेकिन पत्नी हैं करोड़पति

इलाहाबाद से बसपा उम्मीदवार रमेश कुमार पटेल पर धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे हैं। उनके पास सिर्फ साढ़े चार लाख रुपये चल संपत्ति है। उनके नाम पर कोई वाहन या मकान नहीं है। हालांकि, पत्नी ललिता सिंह करोड़पति हैं। उनके पास छह लाख रुपये से अधिक चल संपत्ति है। वहीं 4.75 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें कई मकान शामिल हैं। पत्नी के पास वाहन भी है। हालांकि, ललिता पर 15.80 लाख रुपये का लोन भी है।

संपत्ति के मामले में भाजपा, सपा प्रत्याशी से काफी पीछे हैं जगन्नाथ

फूलपुर से बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल भी करोड़पति हैं लेकिन भाजपा के प्रवीण पटेल तथा सपा के अमरनाथ मौर्य से काफी पीछे हैं। प्रवीण के पास 50 करोड़ तो अमरनाथ के पास 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वहीं जगन्नाथ के पास एक करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक चल और अचल संपत्ति है। उनके पास एक गाड़ी है। पत्नी उर्मिला के पास भी करीब 35 लाख रुपये की संपत्ति है। जगन्नाथ पर कई धाराओं में मुकदमे हैं।

SP-BSP workers came face to face at the Collectorate gate during nomination
फूलपुर से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

आज आएंगे प्रेक्षक

2009 बैच के आईएएस डॉ.मानिक जी.गुसराल इलाहाबाद लोकसभा सीट के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन प्रेक्षक सामान्य बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 9987173565 है। वहीं 2005 बैच के आईएएस डॉ.बी.महेश्वरी फूलपुर लोकसभा के पांच विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन प्रेक्षक सामान्य बनाए गए हैं। उनका मोबाइल नंबर 9445252243 है। 2014 बैच के आईपीएस मयूर पाटिल इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभाओं के निर्वाचन प्रेक्षक पुलिस बनाए गए हैं। इनका मोबाइल नंबर 9978405381 है। पांचों प्रेक्षक रविवार को आएंगे और निर्वाचन कार्यों को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed