फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soon the players will start playing hockey on the Astroturf ground. The facilities are of international standa

प्रयागराज : जल्द ही एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी खेलने उतरेंगे खिलाड़ी. अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं सुविधाएं

Sat, 03 Jun 2023 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार की रात इस मैदान का निरीक्षण किया। एस्ट्रोटर्फ मैदान 7.24 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए जा रहे इस मैदान का पूरा काम दिसंबर-2022 के आखिरी सप्ताह तक पूरा कर लेना था। हॉकी के इस मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है।

विज्ञापन
Soon the players will start playing hockey on the Astroturf ground. The facilities are of international standa
इलाहाबाद विवि में विज्ञान संकाय में बनकर तैयार हुआ अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी का मै - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हॉकी खिलाड़ियों का जल्द ही एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी खेलने का सपना पूरा होने वाला है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साइंस फैकल्टी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ मैदान स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही स्मार्ट सिटी, जिला प्रशासन और इलाहाबाद विवि तारीख तय कर इस मैदान का उद्घाटन कर इसे खिलाड़ियों के हवाले कर देगा।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार की रात इस मैदान का निरीक्षण किया। एस्ट्रोटर्फ मैदान 7.24 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए जा रहे इस मैदान का पूरा काम दिसंबर-2022 के आखिरी सप्ताह तक पूरा कर लेना था। हॉकी के इस मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है।
विज्ञापन


मैदान के चारों ओर लोहे की जाली लगाई गई है। मैदान की लंबाई 91.44 मीटर और चौड़ाई 55 मीटर की गई है। वहीं, गोलपोस्ट को 3.66 मीटर चौड़ा और 2.14 मीटर ऊंचा रखा गया है। मैदान में दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 100 कुर्सियां लगाई गई हैं। इसके साथ ही रात में खेल हो सके, इसके लिए हाई मास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Soon the players will start playing hockey on the Astroturf ground. The facilities are of international standa
इलाहाबाद विवि में बना एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड। - फोटो : अमर उजाला।

न्यूजीलैंड से मंगाई गई है टर्फ

इविवि में तैयार किए गए हॉकी के मैदान पर बिछने वाली टर्फ को न्यूजीलैंड से मंगाया गया है। यह टर्फ उच्च श्रेणी की है। अधिकारियों के अनुसार इस टर्फ पर खेलने से खिलाड़ियों के खेल में और निखार आएगा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एस्ट्रो टर्फ मैदान का बनना शहर के खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। इस मैदान पर खेलकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा में और निखार ला सकते हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब शहर से हॉकी के कई दिग्गज खिलाड़ी निकलेंगे। - पुष्पा श्रीवास्तव, सचिव, इलाहाबाद हॉकी एसोसिएशन।

प्रयागराज से हॉकी के कई खिलाड़ी निकले हैं। एस्ट्रो टर्फ मैदान से और भी बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे। - दानिश मुज्तबा, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी

राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतियोगिताएं एस्ट्रो टर्फ मैदान पर ही खेली जाती हैं। अब इस मैदान पर अभ्यास कर खिलाड़ी अपनी कला को और निखार सकेंगे। -अभय कुमार, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी

-हॉकी के खिलाड़ियों के लिए तैयार किए गए एस्ट्रो टर्फ मैदान की अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन की ओर से टेस्टिंग की गई है। जल्द ही इस मैदान का उद्घाटन कराया जाएगा। यह मैदान खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर पैदा करेगा। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed