{"_id":"5bbcfc6e867a55283f70651f","slug":"sonia-gandhi-and-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया-राहुल आज आएंगे, सजा स्वराज भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया-राहुल आज आएंगे, सजा स्वराज भवन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को प्रयाग आएंगे। दस जनपथ से जारी सोनिया-राहुल का प्रोटोकॉल देर शाम जिला प्रशासन को मिला। सोनिया सुबह आएंगी, जबकि राजस्थान विधान सभा के चुनाव प्रचार में जुटे राहुल शाम को पहुंचेंगे। मां-बेटे कमला नेहरू मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कमला नेहरू अस्पताल में कैंसर वार्ड और एक्सीलेटर का भी लोकार्पण करेंगे। इससे पहले सोनिया गांधी के भ्रमण से जुड़े स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए। एसपीजी ने बम्हरौली एयरपोर्ट के अलावा स्वराज भवन, आनंद भवन और कमला नेहरू अस्पताल परिसर का जायजा लिया।
प्रोटोकॉल के मुताबिक दिल्ली से चार्टर्ड प्लेन से चलकर सोनिया गांधी बुधवार की सुबह 9:45 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां कांग्रेस के चुनिंदा नेता उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से उनका काफिला स्वराज भवन के लिए कूच करेगा। वह एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सीधे 10:30 बजे स्वराज भवन गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। वहां आधा घंटा आराम के बाद वह 11 बजे आनंद भवन के लिए रवाना होंगी। इस दौरान वह करीब 2:30 घंटे आनंद भवन में रहेंगी। सोनिया के आगमन को देखते हुए आनंद भवन संग्रहालय और परिसर को देर रात तक सजाने-संवारने का काम चलता रहा।
फूलों-शौभाकार पौधों की छंटाई कराई जाती रही। लॉन और संग्रहालय परिसर की दीवारों पर भी खास रंग चढ़ा दिया गया। आनंद भवन के निरीक्षण के बाद वह 1:35 बजे स्वराज भवन अतिथि गृह वापस आएंगी। वहां दोपहर भोज के बाद कुछ देर विश्राम करेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे कमला नेहरू मेमोरियल अस्पताल पहुंचेंगी। वहां कमला नेहरू अस्पताल परिसर में स्थापित कैंसर वार्ड के अलावा एक्सीलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण करेंगी। इसी दौरान ट्रस्ट की बैठक में भी वह हिस्सा लेंगी। एडीएम प्रोटोकॉल के मुताबिक राहुल गांधी 5:50 बजे विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से वह 6:40 बजे सीधे कमला नेहरू अस्पताल आएंगे। वहां ट्रस्ट की बैठक में हिस्सा लेने के बाद शाम 7:45 बजे सोनिया-राहुल स्वराज भवन आएंगे। वहां से 8:20 बजे उनका काफिला एयरपोर्ट के लिए निकलेगा। रात नौ बजे बम्हरौली एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन से सोनिया-राहुल दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
सोनिया के आगमन पर सजा स्वराज भवन
इलाहाबाद। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को पूरा दिन इलाहाबाद में गुजारेंगी। रात को स्वराज भवन में ही उनके रात्रि प्रवास की भी अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन बाद में प्रोटोकॉल जारी होने पर इस पर विराम लग गया। दस जनपथ से सोनिया के सेक्रेटरी के अलावा अन्य कर्मचारी मंगलवार को स्वराज भवन पहुंच गए। सोनिया के भ्रमण को लेकर स्वराज भवन में तैयारियां की गई हैं। स्वराज भवन में फिलहाल दो दिन तक किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। कर्मचारियों को भी कड़ी ताकीद दी गई है कि वह तीन दिन तक किसी से कोई बात न करें। स्वराज भवन, आनंद भवन और कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पीटल के अधिकारी, कर्मचारी इस संबंध में किसी तरह की टिप्पणी से बचते रहे। एक अफसर ने साफ कहा कि वह तीन दिनों तक न किसी से न मिलेंगे न बात करेंगे।
इनसेट
सोनिया से शिष्टाचार मुलाकात के लिए एडीएम को भेजी गई नेताओं की सूची
इलाहाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को स्वराज भवन अतिथि गृह में कांग्रेस के चुनिंदा 16 नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। इस शिष्टाचार भेंट के लिए नेताओं की सूची मंगलवार की दोपहर एडीएम सिटी कार्यालय को सौंपी गई, ताकि उनको पास जारी किया जा सके। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने मुलाकातियों की अलग-अलग सूची प्रशासन को दी है।