फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   son of the inspector used to talk to the sister, shot dead for not obeying on refusal

प्रयागराज : बहन से बात करता था दरोगा का पुत्र, मना करने पर न मानने पर मार दी गोली

Fri, 08 Apr 2022 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

पलानीपुर के रहने वाले दरोगा बाबूचंद्र यादव के बेटे आशीष यादव की चार अप्रैल को गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर वालों ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश का मामला बताते हुए संतोष यादव, पवन कुमार, मिथिलेश यादव, तारावती, शुभम, नन्हें तिवारी उर्फ राजगुरु तिवारी, आजाद तिवारी, राजेश तिवारी और राजा बाबू तिवारी को नामजद कराया था।

विज्ञापन
son of the inspector used to talk to the sister, shot dead for not obeying on refusal
Prayagraj News : आशीष यादव। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सराय इनायत थाना क्षेत्र के पालीकरनपुर गांव में दरोगा बाबूचंद्र यादव के बेटे आशीष की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि परिवार की एक लड़की से आशीष बात करता था। उसे बहुत समझाया, घर में शिकायत भी की लेकिन वह नहीं माना। इसी कारण उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन



पलानीपुर के रहने वाले दरोगा बाबूचंद्र यादव के बेटे आशीष यादव की चार अप्रैल को गांव में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर वालों ने प्रधानी के चुनाव की रंजिश का मामला बताते हुए संतोष यादव, पवन कुमार, मिथिलेश यादव, तारावती, शुभम, नन्हें तिवारी उर्फ राजगुरु तिवारी, आजाद तिवारी, राजेश तिवारी और राजा बाबू तिवारी को नामजद कराया था।

विज्ञापन

अन्य आरोपियों को नहीं दी गई है क्लीन चिट
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो मामला कुछ और ही सामने आया। गांव वालों ने भी दबी जुबान में पुलिस को कुछ जानकारी दी तो राजगुरु तिवारी उर्फ नन्हें को तेंदुई चैनपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। नन्हें तिवारी ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि आशीष उसके परिवार की एक लड़की से बात करता था। जब चारों ओर इस बारे में बात होने लगी उसने आशीष को समझाया लेकिन वह नहीं माना।


उसके घर में भी शिकायत की लेकिन वह किसी भी सूरत में मानने को तैयार नहीं था। परिवार की बदनामी के कारण उसने गोली मार दी। नन्हें तिवारी को आज ही जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक अन्य आरोपियों को फिलहाल क्लीन चिट नहीं दी गई है। साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। साक्ष्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed