फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son of former flying lieutenant commits suicide by setting

Prayagraj : पूर्व फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के बेटे ने आग लगाकर की दी जान, परिवार में मचा हड़कंप

Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

एक बेटे व बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बेटा दिल्ली में रहता है, जबकि उपेंद्र व एक अन्य बेटे संग वह विष्णापुरी कॉलोनी में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह भी पिता व भाई सो रहे थे। 

विज्ञापन
Son of former flying lieutenant commits suicide by setting
self immolation - फोटो : social media

विस्तार

धूमनगंज में रिटायर फ्लाइंग लेफ्टिनेंट के बेटे उपेंद्रनाथ सिंह(51) ने घर के भीतर आग लगाकर जान दे दी। गंभीर रूप से झुलसे हाल में सुबह उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। एयरफोर्स से सेवानिवृत्त दद्दन सिंह फ्लाइंग लेफ्टिनेंट थे। उनके चार बेटों में उपेंद्र तीसरे नंबर पर था। एक बेटे व बेटी की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बेटा दिल्ली में रहता है, जबकि उपेंद्र व एक अन्य बेटे संग वह विष्णापुरी कॉलोनी में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह भी पिता व भाई सो रहे थे। 

विज्ञापन



जबकि उपेंद्र घर में आगे के कमरे में सो रहा था। अचानक कमरे से उसकी चीखने की आवाजें आने लगीं तो परिजनों की नींद टूटी। वह भागकर पहुंचे तो देखा कि कमरा भीतर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो वह आग से घिरा हुआ मिला। किसी तरह आग को बुझाया गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। यहां कुछ घंटों के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन



धूमनगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि कमरा भीतर से बंद था और उसने अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। यह भी बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह अविवाहित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed