फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Son filed case against father for murder of mother

प्रयागराज : बेटे ने पिता पर दर्ज कराया मां की हत्या का मुकदमा, कहा- मां पर शक करते थे पापा, इसलिए मार डाला

Thu, 02 Feb 2023 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 09:27 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के नीबी गांव में बुधवार देर शाम पति के हमले में पत्नी की मौत के बाद बृहस्पतिवार को बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति की हालत गंभीर है और उसका एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Son filed case against father for murder of mother
Prayagraj : सुमन भारतीया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के नीबी गांव में बुधवार देर शाम पति के हमले में पत्नी की मौत के बाद बृहस्पतिवार को बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति की हालत गंभीर है और उसका एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे का कहना है कि पिता मम्मी पर शक करते थे, इसे लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। इसी विवाद में पिता ने मां की हत्या कर दी।

विज्ञापन


मक्खन भारतीया (46) गांव के पास ही बीते कई सालों से किराये पर बाग लेकर उसकी देखरेख करता है। बुधवार देर शाम वह और उसकी पत्नी सुमन भारतीया (40) अकेले घर में थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया और फिर दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। रात करीब नौ बजे बड़ा बेटा शिवम जब घर पहुंचा तो देखा के दोनों खून से लथपथ पड़े हैं।

विज्ञापन

Son filed case against father for murder of mother
Prayagraj : मक्खन भारतीया। - फोटो : अमर उजाला।

उसने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले उसके ताऊ कामता भारतीया व उसका बेटा रमन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल मक्खन को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसके बेटे शिवम की तहरीर पर पुलिस ने पिता मक्खन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बेटे ने बताया कि उसका पिता मां पर शक करता था और इसे लेकर अक्सर विवाद होता था।

आसपास के लोगों ने बताया कि शक के कारण ही इनके बीच अक्सर मारपीट होती थी। घटना की सूचना पुलिस को काफी देर बाद मिली। सूचना पर देर रात ही पुलिस घटनास्थल के अलावा जांच करने अस्पताल भी पहुंची। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद सुमन का शव घर पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। सुमन के मायके असरावल खुर्द कौशाम्बी में है। सूचना पर वहां से भी बड़ी संख्या में महिलाएं यहां पहुंची। परिवार वालों ने मृतका का मनैया घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

Son filed case against father for murder of mother
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

बड़ा बेटा सैलून व छोटा बेटा चलाता है मालवाहक

मक्खन भारतीया के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा शिवम अपने ताऊ के लड़के रमन के साथ चौराहे पर सैलून चलाता है। वहीं छोटा बेटा विवेक मालवाहक चलाता है। घटना के वक्त दोनों बेटे घर पर नहीं थे। बेटी शिवानी की शादी चार वर्ष पहले लालापुर में हो गई थी। शिवम ने बताया कि जब वह सैलून से घर पहुंचा तो उसके माता पिता खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। उसने छोटे भाई विवेक को बुलाया और मालवाहक में लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचा। संवाद

बाग में ही रहता था मक्खन

मक्खन गांव के बाहर ही अमरूद व बैर के बाग को किरायेे पर लेकर उसकी देखरेख करता था। देखरेख के कारण वह अक्सर बाग में ही रहता था। उसकी पत्नी सुमन भी बाग की देखरेख करती थी। लोगों ने बताया कि मक्खन काे शक था कि उसकी पत्नी सुमन का किसी के साथ संबंध है। इसे लेकर वह अक्सर विवाद किया करते थे। इस बार बाग में अच्छी पैदावार न होने के कारण वह उसकी देखरेख नहीं कर रहा था। वह इस समय घर में था और मकान बनवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed