{"_id":"5efe170e8ebc3e42ef42ee60","slug":"son-dies-due-to-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर
Thu, 02 Jul 2020 10:49 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा रहा। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के रहने वाले विजय बहादुर (48) पुत्र छोटे लाल खेती किसानी का काम करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वे अपने बेटे संदीप कुमार (18) के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच तेज बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के दौरान खेत में बिजली गिर गई।
विज्ञापन
जिससे पिता-पुत्र चपेट में आ गए। जब तक लोग वहां पहुंचते किसान के बेटे संदीप की मौत हो चुकी थी। परिजन विजय बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह के अलावा तहसीलदार फूलपुर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए दैवीय आपदा राहत कोष से मदद की बात कही।
विज्ञापन
सड़क पर लावारिस मिली बाइक
जंघई गोधना मार्ग से अगहुआ गांव से होकर चौकीखुर्द गांव जाने वाले संपर्क मार्ग पर भोर में एक बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली। सुबह दस बजे तक बाइक लेने कोई नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर सिपाही सुधीर कुमार व सिपाही नौशाद मौके पर पहुंच कर बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना
जंघई चौकी इन्चार्ज ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना मास्क के यात्रा कर रहे लोगों से दो हजार एक सौ रुपये वसूला है। जंघई चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह व सिपाही अमित यादव, रोहित, राकेश कुमार, अमरेश शाम सात बजे दुर्गागंज हंडिया तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाए। जिसमें 21 लोगों को बिना मास्क के दो हजार एक सौ रुपये वसूला व चार आनलाइन चालान किया।