{"_id":"5df7c9418ebc3e881d0f8eef","slug":"some-are-modi-and-some-are-tempted-by-becoming-peacocks-allahabad-news-ald2630709121","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएल कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएल कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
Some are 'Modi' and some are tempted by becoming 'peacocks'
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। एमएल कान्वेंट विद्यालय समूह का रविवार का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कंप्यूटर एवं कॉमर्स मॉडल प्रतियोगिता, एसयूपीडब्ल्यू और चार्ट प्रदर्शनी वार्षिकोत्सव का विशेष आकर्षण रहे। मुख्य अतिथि सीबीएसई की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी, मोर, हंस, फल, दूध, पुस्तक, भारतीय नक्शा, रक्तदान, आईएएस स्मृति चौहान, डॉक्टर आदि बनकर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को खास बना दिया। छात्रों ने विज्ञान में सोलर सिस्टम, रोड लाइट, विंडमील, वायुप्रदूषण, जल प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, हेलीकॉप्टर, ट्रैफिक लाइट, ऊर्जा स्नोत से संबंधित मॉडल बनाए। वहीं, सामाजिक विज्ञान में हंडिया गेट, इग्लू, राष्ट्रीय चिह्न, यातायात के साधन, भारतीय न्यायपालिका से संबंधित मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
कॉमर्स में सीमेंट उद्योग, जनसंख्या नियंत्रण एवं जागरूकता से संबंधित मॉडल बनाए गए। छात्रों ने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा से संबंधित चार्ट प्रदर्शनी में भी भाग लिया। साथ ही एसयूपीडब्ल्यू से संबंधित विभिन्न सजावटी एवं आकर्षक वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। छात्रों ने विज्ञान संबंधी लघुनाटिका भी प्रस्तुत की। साथ ही मोबाइल अप टू एंड्रॉयड स्किट के माध्यम से बेसिक फोन से एंड्रॉयड फोन तक के सफर को दिखाया।
विज्ञापन
इसके अलावा ‘संतुलित आहार’ लघुनाटिका के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष पुनीत वर्मा, प्रबंधक शिखा वर्मा, प्रधानाचार्य मीरापुर एमएल कॉन्वेंट मीना जौहरी, प्रधानाचार्य मेहंदौरी रश्मि गुप्ता, प्रधानाचार्य करेली स्वाति चड्ढा, प्रधानाचार्य बाघंबरी गद्दी श्यामलता यादव, प्रधानाचार्य करेलाबाग निमिषा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।