फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Solver told himself to be a relative of the Education Minister, Shivakuti police interrogated him strictly and

UP : सॉल्वर ने खुद को बताया शिक्षा मंत्री का रिश्तेदार, शिवकुटी पुलिस ने सख्ती से की पूछताछ तो कबूली हकीकत

Mon, 30 Oct 2023 10:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 10:49 AM IST
सार

शनिवार को पीईटी के पहले दिन शिवकुटी में तीन और सिविल लाइंस, कर्नलगंज, अतरसुइया व खुल्दाबाद में एक-एक सॉल्वरों को पकड़ा गया था। शिवकुटी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहली पाली के दौरान साॅल्वर जैकी शर्मा, मूल अभ्यर्थी आशीष यादव और दूसरी पाली में सॉल्वर राजकुमार को आदेश पांडेय की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था। रविवार को तीनों जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
Solver told himself to be a relative of the Education Minister, Shivakuti police interrogated him strictly and
UPSSSC - फोटो : Social media

विस्तार

यूपीएसएससी की पीईटी के दौरान शिवकुटी में पकड़े गए सॉल्वर ने खुद को बिहार के शिक्षा मंत्री का रिश्तेदार बताकर पुलिसवालों पर धौंस जमाने की कोशिश की। हालांकि, सख्ती से पूछताछ में टूट गया और फिर पता चला कि वह पहले भी कई परीक्षाओं में दूसरे की जगह बैठ चुका है। उधर दूसरे सॉल्वर राजकुमार के बारे में पता चला कि वह कोचिंग संचालक है। फिलहाल, शिवकुटी समेत पूरे जिले में पकड़े गए सात सॉल्वर/ मूल अभ्यर्थियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

शनिवार को पीईटी के पहले दिन शिवकुटी में तीन और सिविल लाइंस, कर्नलगंज, अतरसुइया व खुल्दाबाद में एक-एक सॉल्वरों को पकड़ा गया था। शिवकुटी में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहली पाली के दौरान साॅल्वर जैकी शर्मा, मूल अभ्यर्थी आशीष यादव और दूसरी पाली में सॉल्वर राजकुमार को आदेश पांडेय की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया था। रविवार को तीनों जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन

उधर सिविल लाइंस में पकड़े गए प्रमोद यादव को भी जेल भेजा गया। इसी तरह अटाला के मजीदिया इस्लामिया कॉलेज में पकड़े गए सॉल्वर रविंद्र यादव, कर्नलगंज स्थित भारत स्काउट कॉलेज में पकड़े गए रंजन कुमार और मीरापुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज से गिरफ्तार राजेश कुमार को भी जेल भेज दिया गया। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी तलाश जारी

1-उमेश यादव, मूल अभ्यर्थी रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस

2-आदेश कुमार पांडेय, मूल अभ्यर्थी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवकुटी

3-विनोद मौर्य, मूल अभ्यर्थी मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज अटाला

4-आशुतोष श्रीवास्तव, मूल अभ्यर्थी भारत स्काउट इंटर कॉलेज कर्नलगंज

5-शिवानंद सिंह, मूल अभ्यर्थी डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर, अतरसुइया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed