फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier stayed in the hotel could not be found even on the second day

फौजी के मौत का मामला : होटल में क्यों रुका था जवान दूसरे दिन भी नहीं पता चल सका, छानबीन जारी

Sun, 30 Oct 2022 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Oct 2022 09:56 PM IST
सार

18 अक्तूबर को उसे रिलीव किया गया था और सात दिन बाद उसे एएससी बटालियन में ज्वाइन करना था। बड़ा सवाल यह है कि जब वह प्रयागराज पहुंच ही गया था तो वह होटल में क्यों ठहरा। गौरतलब है कि मृतक जवान जगतपुरा, सूरत का रहने वाला था।

विज्ञापन
Soldier stayed in the hotel could not be found even on the second day
मौत - फोटो : file

विस्तार

साउथ मलाका स्थित होटल आदूस कॉटेज में सेना के जवान बेछारा सिंह सोलंकी (35) की संदिग्ध हाल में मौत दूसरे दिन भी राज बनी रही। इस सवाल का जवाब नहीं मिल सका कि जब उसे तेलियरगंज स्थित बटालियन में ही ज्वाइन करना था तो वह होटल में क्यों रुका। उधर सूरत से उसके परिजन रविवार रात शहर पहुंचे। ऐसे में जवान के शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। परिजनों ने बताया कि उसका तबादला कोलकाता से प्रयागराज के तेलियरगंज स्थित एएससी बटालियन में हुआ था। 

विज्ञापन



18 अक्तूबर को उसे रिलीव किया गया था और सात दिन बाद उसे एएससी बटालियन में ज्वाइन करना था। बड़ा सवाल यह है कि जब वह प्रयागराज पहुंच ही गया था तो वह होटल में क्यों ठहरा। गौरतलब है कि मृतक जवान जगतपुरा, सूरत का रहने वाला था। 28 अक्तूबर को वह होटल में आया और कमरा नंबर छह में ठहरा। 29 अक्तूबर की रात आठ बजे के करीब कर्मचारी पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पड़ा था और उसे खून की उल्टियां हुई थीं। कोतवाली इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन

जानें क्या था पूरा मामला 

साउथ मलाका स्थित होटल आदूस कॉटेज में शनिवार रात सेना का जवान बेछारा सिंह सोलंकी (35) संदिग्ध हाल में मृत मिला। वह कोलकाता में तैनात था, जहां से उसका तबादला प्रयागराज हुआ था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वह शहर आने के लिए चल दिए हैं। मृतक जवान जगतपुरा, सूरत का रहने वाला था। होटलवालों ने बताया कि वह 28 अक्तूबर को आकर कमरा नंबर छह में रुका था। शनिवार को वह पूरे दिन बाहर नहीं आया। रात आठ बजे के करीब कर्मचारी पहुंचे तो धक्का देते ही दरवाजा खुल गया। 


इस दौरान भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। जवान बिस्तर पर मृत पड़ा था और उसे खून की उल्टियां हुई थीं। जानकारी पर कोतवाली पुलिस पहुंची और फिर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। जांच पड़ताल में उसके सामान से सेना का मूवमेंट ऑर्डर मिला, जिससे पता चला कि वह सेना का जवान है। कोतवाली इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मूवमेंट ऑर्डर में लिखे नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि वह कोलकाता में तैनात था और ट्रांसफर होने पर प्रयागराज आया था। शव को मर्चरी भेजवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed