फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Soldier recruits 40 thousand for medical, diwan arrested

सिपाही भर्ती मेडिकल के  लिए 40 हजार वसूले, दीवान गिरफ्तार

Tue, 08 Sep 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Sep 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Soldier recruits 40 thousand for medical, diwan arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन में चल रही सिपाही भर्ती 2018 के एक अभ्यर्थी से मेडिकल पास कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत ली गई। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी के निर्देश पर एएसपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो शिकायत सही मिली। जिसके बाद भर्ती में लगे आरोपी पीटीआई(फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) समेत दो लोगों पर कर्नलगंज थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम का केस दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में इन दिनों सिपाही भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सोमवार दोपहर अफसरों को शिकायत मिली कि भर्ती में मेडिकल पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से उगाही चल रही है। जिस पर जांच के लिए एएसपी केवी अशोक मौके पर पहुंचे। जांच में शिकायत सही मिली। इस दौरान एक अभ्यर्थी शांतिपुरम राजापुर का रहने वाला राघवेंद्र त्रिपठी भी मिला जिसने मेडिकल के लिए रुपये देने की बात कबूल की। बताया कि अनफिट मिलने पर उसे बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


बाद में पीटीआई बृजेंद्र सिंह परिहार व एक अन्य ने उसे पास कराने के लिए 40 हजार रुपये लिए। रकम दो बार में पेटीएम के जरिए खातों में ट्रांसफर की गई। जंाच के बाद एएसपी ने पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों के लिए निर्देश पर कर्नलगंज इंस्पेक्टर अवन कुमार दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर आरेापी पीटीआई को हिरासत में ले लिया और थाने ले आए। जहां भर्ती बोर्ड के एसआई बृजेश बहादुर सिंह की तहरीर पर पीटीआई व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई के लिए संस्तुति

रिश्वत लेने का आरोपी दीवान बृजेंद्र सिंह परिहार पीएसी में है और वर्तमान में उसकी तैनाती नैनी स्थित 42 बटालियन में है। पुलिस अफसरों ने बताया कि उस पर निलंबन की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कमांडेंट को भेज दी गई है। 
  • शिकायत पर एएसपी को मौके पर भेजकर जांच कराई गई जिसमें मामला सही पाया गया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पीटीआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट सीएमओ के साथ ही पुलिस भर्ती बोर्ड को भी भेजी जा रही है। -अभिषेक दीक्षित, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed