फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sohbatiyabagh rail underbridge will be built on the lines of the bridge built on river Ganga, RVNL

Prayagraj : गंगा नदी पर बने पुल की तर्ज पर बनेगा सोहबतियाबाग रेल अंडरब्रिज, RVNL ने शुरू किया निर्माण

Sun, 14 Jul 2024 05:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 05:40 AM IST
सार

आरवीएनएल यह पुल अन्य आरयूबी के मुकाबले कुछ अलग तरीके से बना रहा है। इस पुल की डिजाइन नदियों पर बनाए जाने वाले पुल के जैसी ही है। रेलवे इसे अपनी भाषा में ओपन वैब गर्डर कहता है।

विज्ञापन
Sohbatiyabagh rail underbridge will be built on the lines of the bridge built on river Ganga, RVNL
सोहबतियाबाग आरयूबी पर गर्डर की लॉन्चिंग शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज शहर में पहली बार एक ऐसा रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी ) बनाया जा रहा है जो गंगा नदी पर बने पुल की तरह ही होगा। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल ) ने इस पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सोहबतियाबाग में पुल संख्या 120 पर एक बड़ी क्रेन की मदद से गर्डर लांच किए जा रहे हैं। आरयूबी के एक छोर पर कुछ गर्डर लांच भी कर दिए गए हैं। अब बाकी हिस्से में गर्डर लांच के लिए आरवीएनएल को रोड ट्रैफिक ब्लॉक का इंतजार है। अगर ट्रैफिक पुलिस ब्लॉक देती है तो तकरीबन तीन सप्ताह में 150 फीट लंबे आरयूबी का निर्माण पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


आरवीएनएल यह पुल अन्य आरयूबी के मुकाबले कुछ अलग तरीके से बना रहा है। इस पुल की डिजाइन नदियों पर बनाए जाने वाले पुल के जैसी ही है। रेलवे इसे अपनी भाषा में ओपन वैब गर्डर कहता है। दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने पुल की तर्ज पर प्रयागराज शहर में पहली बार सोहबतियाबाग आरयूबी पर रेलवे ओपन वैब गर्डर लगा रहा है। बैरहना आरयूबी भी इसी तर्ज पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल सोहबतियाबाग आरयूबी के एक छोर पर गर्डर लांचिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए यहां एक बड़ी क्रेन भी मंगवाई गई है। यहां तकरीबन 150 फीट लंबा पुल बनाया जाएगा। इसमें नीचे कोई पिलर नहीं रहेगा। अभी पुल निर्माण के लिए अस्थायी लोहे के पिलर सिर्फ सपोर्ट के लिए लगाए जा रहे हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल का कहना है कि अगर ट्रैफिक पुलिस रोड ब्लॉक दे देती है तो अधिकतम तीन सप्ताह में पुल तैयार हो जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि एक बार में एक लेन ही बंद की जाए। ताकि दूसरी लेन से वाहनों की आवाजाही होती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-वाराणसी रेलमार्ग दोहरीकरण कार्य के तहत बन रहा आरयूबी
 

दरअसल प्रयागराज जंक्शन से वाराणसी तक पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे ने यह कार्य आरवीएनएल को सौंपा है। वाराणसी से झूंसी तक यह कार्य पूरा हो चुका है। इसी कार्य के तहत झूंसी से दारागंज को जोड़ने के लिए गंगा पर नया पुल भी बनाया जा चुका है। अब आरवीएनएल प्रयागराज जंक्शन से रामबाग एवं रामबाग से झूंसी जाने वाले रेलमार्ग का दोहरीकरण का कार्य कर रहा है। रामबाग से दारागंज स्टेशन के बीच चार रेल अंडर ब्रिज भी हैं। इन चारों पर ही एक-एक अतिरिक्त लाइन बिछाई जानी है। फिलहाल आरवीएनएल ने सोहबतियाबाग आरयूबी के दोहरीकरण का कार्य शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed